सरप्राइस आखिर किसे नहीं पसंद होता है। लेकिन तब कैसा होगा, जब सरप्राइस अविश्वसनीय हो। ऐसा ही एक वाक्या हुआ यूके के इस आदमी के साथ जिसे सच में इतना बड़ा सरप्राइज मिला जिसकी यह कल्पना भी नहीं कर सकता था।
पूरे विमान में अकेले किया सफर:
यह सुखद घटना 65 वर्षीय पॉल विल्किंसन के बारे में है, जो अपनी फैमिली से मिलने के लिए पुर्तगाल से उत्तरी आयरलैंड जाने वाली जेट2 फ्लाइट में सवार हुए थे। आश्चर्य की बात तो यह थी कि वह अपनी जेट2 फ्लाइट में अकेले यात्री थे। शुरू में, यह सब देखकर उसे यह सब देखकर थोड़ा अजीब लगा कि हवाई अड्डे के गेट पर लोगों की कोई लाइन नहीं थी, और जब उसने पूछताछ की कि क्या उड़ान में देरी हुई या रद्द हो गई, तो उसे बताया गया कि फ्लाइट में केवल वही एकमात्र यात्री है, अर्थात ‘VIP अतिथि’।
यह भी पढ़ें: US की डेयरी फार्म में लगी भीषण आग, 18 हजार गायों ने खोई अपनी जान
शुरुआत में नहीं हुआ यकीन:
पहले तो विल्किन्सन को लगा कि सभी लोग उसके साथ कोई मज़ाक कर रहे हैं, जिससे उसको ऐसा लगे कि यह पूरा विमान उसी का है। लेकिन बाद में उसे पता चला कि यह कोई मज़ाक नहीं है।
VIP सर्विस दी गईं:
उन्होंने बताया कि, फ्लाइट अटेंडेंट ने उन्हें ‘किंग पॉल’ के नाम से संबोधित किया और उन्हें विशेष प्रकार की सुरक्षा भी प्रदान की गई। यहां तक कि उसे अपनी सीट को चुनने का अवसर भी मिला। इतना ही नहीं टेकऑफ़ से पहले उसने कप्तान के साथ बात भी की। उन्होंने यह भी कहा कि, उन्हें विमान घूमने की भी छूट दी गई थी। विल्किंसन ने बताया कि, वह विमान से बाहर निकलने वाला अकेला यात्री था, और पासपोर्ट जाँच एजेंट उसे देखकर चौंक गए।
यह भी पढ़ें: ईरान में फांसी की सजा में हुई बढ़ोत्तरी, आंकड़े सुन उड़ जाएंगे होश
फ्लाइट अटेंडेंट की “खराब” सेवा के कारण हुआ यह नुकसान:
अब, सबसे रोमांचक हिस्सा, पूरी यात्रा में उन्हें केवल $162 (लगभग 13,000 रूपये) का खर्च आया! विल्किंसन ने कहा कि, यह खर्च भी फ्लाइट अटेंडेंट की “खराब” सेवा के कारण हो गया था और मज़ाक़िया तरीके से कहा कि, अगली बार जब वह अपनी उड़ान पर होंगे, तो वह पूछेंगे कि विमान में कितने लोग हैं।
एयरलाइन ने दी अपनी टिप्पणी:
एयरलाइन ने भी इस अनूठी स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, वे वास्तव में पॉल विल्किंसन की मेज़बानी करके खुश हैं और उन्हें सच्ची वीआईपी शैली में अपनी पुरस्कार विजेता ग्राहक सेवा प्रदान करते हैं।