किरण शर्मा
भारत ने अपनी बढ़ती आबादी के दम पर चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। यूएन की रिपोर्ट के अनुसार 142.86 करोड़ की जनसंख्या के साथ भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। यह आंकड़े चौकाने के साथ-साथ गंभीरता का विषय है क्योंकि किसी भी देश की बढ़ती आबादी उसकी अर्थव्यवस्था पर असर डालती है। इसके अलावा आबादी के मामले में चीन दूसरे नंबर पर पहुंच गया है वहीं जनसंख्या के मामले में यूएसए (USA) तीसरे नंबर पर है।
आंकड़े आए सामने-
UNFPA (यूनाइटेड नेशन पॉपुलेशन फंड) की (The State of World Population Report, 2023) रिपोर्ट के अनुसार भारत की जनसंख्या 1,4286 मिलियन तक पहुंच गई है जबकि चीन की आबादी 1,425.7 मिलियन है। जिसके अनुसार इन दोनों की जनसंख्या में 2.9 मिलियन का अंतर है। UNFPA के ताजा आंकड़ों के अनुसार पता चलता है, कि भारत में चीन के मुकाबले 20 लाख से ज्यादा लोग है। जिसकी वजह से देश की आबादी बढ़ते-बढ़ते 140 करोड़ से भी पार हो गई है।
चीन की आबादी कम होने का मुख्य कारण वहां बच्चे पैदा होने की कम दर है जोकि माइनस में दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें- Bombay HC ने अपनी Classmate के साथ बलात्कार के आरोपी छात्र को दी ज़मानत, जानिए पूरा मामला
पहली बार चीन से ज्यादा बढ़ी आबादी-
ऐसा पहली बार हुआ है, कि भारत की आबादी ने चीन को पीछे किया है। संयुक्त राष्ट्र के जनसंख्या डाटा रिकॉर्ड में सामने आया, कि 1950 के बाद पहली बार भारत की जनसंख्या चीन से ज्यादा दर्ज की गई है। दरअसल, 1950 के बाद से संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या डाटा एकत्र करना शुरू किया है। जिसमें साल 2023 के भारत के जनसंख्या के आंकड़े चौकाने वाले है।
भारत और चीन के आयु वर्ग में अंतर-
UNFPA की रिपोर्ट के अनुसार,
भारत की 25% आबादी 0-14 आयु वर्ग की है वहीं 10-19 आयु वर्ग के लोग 18% है। इसके अलावा 26% लोग 10-24 साल तक के है और 15-64 आयु वाले लोग 68% और 65 से ऊपर के लोग 7% है वहीं अगर चीन की जनसंख्या की तरह देखें तो यहां 20 करोड लोग ऐसे हैं जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक है यानी यहां वृद्ध लोगों की संख्या अधिक है। दरअसल कुछ समय पहले चीनी सरकार ने 1 बच्चे वाली नीति लागू कर दी थी जिसकी वजह से लोगों ने बच्चे पैदा करना ही छोड़ दिया। जिसका असर चीन में कुछ इस तरह देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें- Air India की एक फ्लाईट की IGI Airport पर हुई Emergency Landing, यहां जानिए कारण दिल्ली के IGI (इंदरा गांधी