किरण शर्मा
‘मोदी सरनेम’ पर विवादित टिप्पणी को लेकर मानहानि के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार चर्चाओं में बने हुए है। इस बीच आज यानी शनिवार को उन्होंने अपना मध्य दिल्ली में स्थित सरकारी आवास खाली कर दिया है। पीटीआई के मुताबिक, उनका सामान पहले ही दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास से उनकी मां सोनिया गांधी के घर स्थानांतरित कर दिया गया है। तय तारीख के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सुबह से दो बार दिल्ली बंगले का दौरा करते हुए देखा जा चुका है। यह बंगला 2005 से राहुल के पास था लेकिन अब 12 तुगलक लेन स्थित यह बंगला लोकसभा सचिवालय को सौंप दिया जाएगा। इस बीच कांग्रेस के सभी नेता भाजपा पर प्रतिशोध की भावना का आरोप लगा रहे हैं।
दरअसल, मानहानि मामले में गुजरात अदालत ने राहुल गांधी को अपील दायर करने के लिए 30 दिन का समय दिया था। उन्होंने ऐसा किया और वह शुक्रवार को हार गए। इसका मतलब है, कि अभी राहुल गांधी सांसद के रूप में बहाल नहीं किए जा सकते है और एक अयोग्य सांसद सरकारी आवास का हकदार नहीं हो सकता है। इसलिए उन्हें अपना सरकारी आवास खाली करना पड़ा जिसमें वह इतने समय से रह रहें थे।
यह भी पढ़ें- इन 8 राज्यों में कोरोना हुआ आउट ऑफ कंट्रोल, केंद्र ने लिखी चिट्ठी
सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार शाम से ही बंगले से बचे हुए सामान को खाली करना चल रहा था और इससे पहले पिछले हफ्ते कुछ मजदूरों को भी 12 तुगलक लेन स्थित इस बंगले के आसपास भी देखा गया था। अब राहुल गांधी 10 जनपथ स्थित सोनिया गांधी की बंगले में चले जाएंगे। राहुल गांधी के बंगला खाली करने की बात सामने आते ही कांग्रेस नेताओं द्वारा उनके लिए घरों के प्रस्ताव की भरमार लग गई है।
भाजपा ने बताया ‘मेलोड्रामा’-
राहुल गांधी का नाम कानूनी पछड़े में आने के बाद कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही है, कि गांधी परिवार के बाद भाजपा ने प्रतिशोध की भावना से काम किया है वहीं दूसरी तरफ भाजपा राहुल गांधी पर ‘मेलोड्रामा’ करने का आरोप लगा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी को लेकर अदालत के फैसले को गांधी परिवार के चेहरे पर तमाचा जड़ना कहा है बीजेपी ने कहा, कि अदालत ने साबित कर दिया है, कि कानून सबके लिए बराबर है। वह किसी खास व्यक्ति या परिवार के लिए विशेष नहीं हो सकता है।
यह भी पढ़ें- भारत की ऐसी जगहें, जहां भारतीयों को जाने की नहीं है अनुमति