हरियाणा सरकार की ओर से किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद करने के यह फैसला लिया गया है। यह बहुत से जिलों में किया जाएगा। इसके लिए हरियाणा के गृह मंत्रालय की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। जिससे मुताबिक हरियाणा राज्य के कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, फतेहाबाद, हिसार और सिरसा जिलों में ज्यादातर क्षेत्र में वॉइस कॉलर को छोड़कर मोबाइल इंटरनेट नेटवर्क प्रदान की जाने वाली मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी डोंगल सेवाएं और बल्क एसएमएस आदि सभी को निलंबित कर दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें हरियाणा सरकार का यह फैसला 11 फरवरी की सुबह 6:00 बजे से 13 फरवरी की रात 11:59 बजे तक लागू रहने वाला है।
Farmers’ protest | Mobile internet services, bulk SMS and all dongle services etc provided on mobile networks, except the voice calls in the jurisdiction of districts Ambala, Kurukshetra, Kaithal, Jind, Hisar, Fatehabad and Sirsa of Haryana State suspended. The order will be in… pic.twitter.com/HiDAvqXnBP
— ANI (@ANI) February 10, 2024
हरियाणा सरकार की ओर से तर्क-
हरियाणा सरकार की ओर से तर्क दिया गया है की सीआईडी के एडीजीपी ने किसानों की ओर से मार्च और प्रदर्शन को देखते हुए तनाव, पब्लिक प्रॉपर्टी डैमेज और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका जताई गई है। इसी दौरान इंटरनेट के जरिए भ्रामक जानकारी सर्कुलेट की जा सकती है। सोशल मीडिया, फेसबुक, व्हाट्सएप ट्विटर आदि के जरिए ऐसा ना हो इसलिए इंटरनेट सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया गया है।
संयुक्त किसान मोर्चा-
संयुक्त किसान मोर्चा में 26 किसान संगठन 13 फरवरी को दिल्ली में कुच करने वाले हैं। किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। ऐलान के चलते पर हरियाणा और पंजाब के किसान 10000 ट्रैक्टर और ट्रॉली पर दिल्ली जाने के लिए हरियाणा से गुज़रेंगे। इसके लिए शंभू बॉर्डर, खनोरी बॉर्डर को चुना गया है। जिसे देखकर पंजाब के किसानों को हरियाणा के रास्ते दिल्ली जाने से रोकने के लिए अंबाला में धारा 144 लागू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें- Haryana Police में होगी 6000 लोगों की भर्ती, चयन आयोग को मांग पत्र जारी
शंभू बॉर्डर के पास पहले ही सीमेंट की बेरीकेटिंग-
वहीं शंभू बॉर्डर के पास पहले ही सीमेंट की बेरीकेटिंग और तारों को लगा दिया गया है। प्रशासन ने यहां आज नदी के ऊपर बने ब्रिज को भी बंद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक सोनीपत, पंचकूला के बाद कैथल में धारा 144 लगा दी गई है। पंजाब से चंडीगढ़ होते हुए किसान पंचकूला के रास्ते भी दिल्ली जाने के लिए हरियाणा प्रदेश में किसानों के मार्च के कारण आम लोगों की दिक्कत भी बढ़ गई है। लोगों को अपने निजी काम के लिए रोजमर्रा की जिंदगी में काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है।.
ये भी पढ़ें- DMRC: हरियाणा के कुंडली तक होगा मेट्रो का विस्तार, इतने लोगों को होगा फायदा