ब्रिटेन के लिए शनिवार का दिन बेहद खास था, क्योंकि इसी दिन सात दशकों में ब्रिटेन के सबसे बड़े औपचारिक आयोजन में चार्ल्स तृतीय की सम्राट के रूप में ताजपोशी की गई। यह परंपरा तकरीब 1,000 सालों से चली आ रही है। आज से करीब सौ साल पहले दुनिया के ज्यादातर देशों राजाओं का ही शासन हुआ करता था। भले ही बीते सौ वर्षों में दुनियाभर में हालात काफ़ी बदल गए हों, लेकिन आज भी विश्व में 40 से ज्यादा देश ऐसे हैं जहां राजशाही अभी भी मौजूद है। जहां लोगों द्वारा चुनी गई सरकार के ऊपर भी राजा को माना जाता है। आज हम आपको इन्हीं देशों के बारे में बताने जा रहे हैं।
आज के दौर में दो तरह की राजशाही देखने को मिल रही है। एक वो जिसे संवैधानिक राजतंत्र कहा जाता है और दूसरा वह जिसे पूर्ण राजतंत्र के नाम से जाना जाता है। आइये जानते हैं इन दोनों के बीच का अंतर क्या है?
यह भी पढ़ें: Japan ने सेक्स क्राइम के लिए बनाया नया कानून, दोषी व्यक्ति को मिलेगी ये कड़ी सज़ा
क्या होता है संवैधानिक राजतंत्र?
इस तरह की राजशाही में राज्य का सर्वोच्च शासक राजा होता है, लेकिन उसकी सभी शक्तियां किसी संविधान या कानून द्वारा सीमित होती हैं। यानी कि वह राजा होने के बावजूद भी उस देश के कानून को मानने के लिए बाध्य होता है। आज कतर, यूएई और बहरीन जैसे देशों में संवैधानिक राजतंत्र है।
यह भी पढ़ें: Ukraine ने मां काली की ऐसी तस्वीर की साक्षा, जिसे देख हिन्दूओं का खून खौल उठा
क्या होता है पूर्ण राजतंत्र?
यह वो राष्ट्र हैं जहां आज भी पूरी तरह से राजाओं का ही शासन मौजूद है। इन देशों के राजाओं पर किसी भी संविधान या कानून लागू नहीं होता है। वह अपनी मन के मुताबिक फैसले लेते हैं। ऐसे राजाओं का अपने नागरिकों और राज्य पर पूरा अधिकार होता है। जिन देशों में इस तरह की राजशाही है उनमें खास तौर पर स्वाज़ीलैंड, ओमान, सऊदी अरब और वेटिकन शामिल हैं।