किरण शर्मा
हर व्यक्ति के घर में मंदिर जरूर होता है जिसे घर में एक विशेष स्थान दिया जाता है ताकि घर के लोग अपने दिन की और किसी शुभ काम की शुरुआत भगवान के दर्शन और आशीर्वाद से करें। सभी लोग घर के मंदिर में अलग-अलग देवी-देवताओं को पूजते हैं। हर व्यक्ति की अपनी-अपनी आस्था है। जिसके अनुसार वह भगवान की विधि-विधान से पूजा करते हैं लेकिन कई बार घर में नकारात्मक ऊर्जा की वजह से लड़ाई-झगड़े और अशांति का माहौल बना रहता है ऐसा कई बार घर में वास्तु के बिगड़ने के कारण भी होता है। इसके लिए घर के मंदिर में स्थापित किए जाने वाले देवी- देवताओं को वास्तु के अनुसार जगह देनी चाहिए। जिससे आपको इन समस्याओं से निजात मिल सकता है क्योंकि अक्सर लोग देवी-देवताओं की मूर्ति को स्थापित कर देते हैं लेकिन उन्हें इस बारे में ज्ञान नहीं होता है, कि भगवान की कौन- सी मूर्ति और रूप को घर के मंदिर में स्थापित करना शुभ होता है तो अगर आप भी अपने घर में नया मंदिर स्थापित करने जा रहें है तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें- घर में लगाएं यह पौधा, चमक जाएगा भाग्य
इस तरह रखें घर के मंदिर में भगवान की मूर्तियां-
1- गणेश जी को किसी भी काम की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले पूजा जाता है इसलिए घर के मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति जरूर होनी चाहिए। इसके अलावा केसरी या पीले रंग के कपड़े पहने गणेश जी की मूर्ति को शुभ माना जाता है वहीं गणेश जी की नृत्य करती हुई मूर्ति
बेहद अच्छी मानी जाती है।
2- कृष्ण भगवान के लाखों लोग दीवाने हैं घर में भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की मूर्ति स्थापित करना बेहद शुभ होता है। इसके अलावा घर की खुशहाली के लिए राधा-कृष्ण की खड़े हुए मूर्ति स्थापित करनी चाहिए।
3- कुछ लोग घर के मंदिर में विष्णु जी की मूर्ति स्थापित करते हैं। उनको इस बात का ध्यान रखना चाहिए, कि विष्णु जी के साथ हमेशा माता लक्ष्मी जरूर होनी चाहिए।
4- घर के मंदिर में भगवान राम की लक्ष्मण, माता जानकी और हनुमान जी के साथ वाली मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। इससे घर के लोगों में प्रेमभाव बढ़ता और खुशहाली बनी रहती है।
5- मंदिर में कभी भी लक्ष्मी माता और कुबेर जी की खड़ी हुई मूर्ति स्थापित नहीं करनी चाहिए।
6- मंदिर में देवी- देवताओं की मूर्ति स्थापित करने से पहले लाल या पीला कपड़ा बिछा लेना चाहिए। सीधे खाली जमीन पर कभी भी मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- भूलकर भी घर में इस स्थान पर ना रखें झाड़ू, कामों में आती है अड़चनें