गुवाहाटी के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2023 के आधिकारिक मॉक टेस्ट या प्रैक्टिस टेस्ट पेपर 1 और पेपर 2 जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वह जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर इसे देख सकते हैं। बता दें कि जेईई एडवांस मॉक टेस्ट पेपर को वास्तविक परीक्षा पैटर्न के रूप में डिज़ाइन किया गया है। यह छात्रों को परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार और कंप्यूटर आधारित परीक्षा देने के तरीके को समझने में भी मदद करेगा।
कब होगा एग्जाम?
जेईई एडवांस्ड 2023 के उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 29 मई को जारी किए जाएंगे। पंजीकरण प्रक्रिया 7 मई को समाप्त हो गई थी। बता दें कि परीक्षा 4 जून, 2023, रविवार को आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें: राजधानी दिल्ली में एक मासूम ने की खुदखुशी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
एग्जाम का समय:
जेईई एडवांस का पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे चलेगा। जेईई एडवांस आईआईटी, आईआईएससी, आईआईएसईआर और देश भर के कुछ अन्य शीर्ष एजुकेशन संस्थानों में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है।
यह भी पढ़ें: CBSE Board Results: एक बार फिर से बोर्ड परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाज़ी, जारी नहीं हुई मैरिट लिस्ट
जेईई एडवांस की परीक्षा के योग्य होने के लिए, एक छात्र को जेईई मेन में शामिल होना होगा और इसमें अर्हता प्राप्त करने के लिए शीर्ष 2.5 लाख छात्रों में शामिल होना होगा।