भारत की वैदिक परंपरा में उत्पन्न योग और ध्यान जैसी प्रथाएं आज भी चीन में लोकप्रिय हैं। चीन में कुछ स्वदेशी लोग हिंदू देवी-देवताओं की अराधना करते हैं। चीन में ऐसा ही एक शिव मंदिर है, जो वहां के लोगों में बेहद लोकप्रिय है।
हिन्दू कलाकृतियों के लिए काफी मशहूर हैं चीन में ये मंदिर:
चीन के फुजियान प्रांत के क्वांगजू शहर में भगवान शिव और विष्णु के कई मंदिर स्थित हैं जो अपनी हिन्दू कलाकृतियों के लिए काफी मशहूर है। इस मंदिर में आपको भारत के मंदिरों की ही तरह पत्थरों की सुन्दर नक्काशी देखने को मिल जाएगी। कई रिपोर्ट के मुताबिक, यह कहा जाता है कि यह मंदिर करीब एक हजार साल पहले महान चोल सम्राट राजराजा द्वारा बनवाया गया था। इस मंदिर के पिलर पर भगवान शिव की तस्वीरें देखी जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: इस देश में दोपहर में बाहर निकलने से सहम जाते हैं लोग, जानिए कारण
करीब 76 लाख चीनी हिंदू धर्म में रखते हैं आस्था:
चीन में कैयुआन मंदिर मूल रूप से 685 CE में बनाया गया था। चीन में महादेव को महेश्वर के रूप में पूजा जाता है। हिंदू समुदाय के तमिल व्यापारियों ने चीन में शिव के कई मंदिर बनवाये। जिसमें मशहूर कैयुआन मंदिर और पुटुओ पर्वत का मंदिर शामिल है।
यह भी पढ़ें: क्या है ‘Virtual kidnapping’? पुलिस ने किडनैपिंग के बढ़ते मामलों को देखते हुए जारी की चेतावनी
क्वांझोउ के पार्क में भी एक बड़ा शिवलिंग मौजूद है। शिव से जुड़ी तमाम चीजें इस चीनी शहर के हिन्दू धर्म से जुड़ाव की कहानी को बयान करते हैं। प्यू रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में तकरीबन 76 लाख लोग हिंदू धर्म में आस्था रखते हैं।