बॉलीवुड इंडस्ट्री में Arjun Kapoor और Malaika Arora दोनों ही एक्टर काफी सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। इन दोनों एक्टर्स के बीच उम्र का बहुत जयादा अंतर है। जिस करण से दोनों एक्टर्स अक्सर ट्रोल भी होते रहते हैं। वही कई बार सोशल मीडिया पर लोग Malaika के प्रेगनेंट होने की खबरों की चर्चा करते रहतें हैं। नवमबर 2022 में भी Malaika को लेकर कुछ ऐसी ही चर्चा हो रही थी।जिसके बाद अर्जुन कपूर ने इसका खंडन भी किया था। अर्जुन कपूर मीडिया के ऐसी खबरें फैलाने कारण से बहुत नाराज भी हुए थे।
यह भी पढ़ें: मुझे ही मिलता है मेल स्टार्स जितना पैसा, कंगना ने किया दावा
वहीं अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस मुद्दे को उठाया और यह कहा कि ऐसी अफवाहों को फैलाने से उनके जीवन पर इसका क्या असर पड़ता है। Bollywood Bubble.com को दिए इंटरव्यू में उन्होंने यह बताया कि समाज में नेगटिविटी फैलाना तो आसान है और अधिकतर रूप से ऐसी बातो पर लोग विश्वास भी करने लग जाते हैं। हम एक्सपर्ट्स हैं और हमारी निजी जिंदगी की कोई भी बात फैलने में अधिक समय नहीं लगता। जिस प्रोफेशन में हम हैं वहां इस तरह की अफवाहें फैलना आम बात है।
कुछ भी लिखने से पहले आज्ञा लें-
आगे इस इंटरव्यू में उन्होंने ये कहा कि हम लोग भी काफी हद तक मीडिया पर निर्भर रहते हैं और हम मीडिया वालो पर भरोसा भी करते हैं क्योंकि उनके माधयम से ही हमारी बातें आम जनता तक पहुंच पाती हैं। हम मीडिया वालो पर भरोसा करते हैं की हमारी बात सही तरह से ही आम लोगो तक पहुंचे। अर्जुन ने यह कहा की आप हमे भी एक इंसान ही समझें, इसलिए जब आप कुछ भी हमारे बारे में लिख रहें हैं तो लिखने से पहले हमसे जरूर पूछ लें। कम से कम आप लोग इतना तो कर ही सकते हैं। मैंने उस खबर पर कुछ ऐसा ही रिएक्ट किया था। यदि आप किसी खबर को लिख रहें हैं तो एक बार उसे चेक जरूर कर लें की उस खबर में कितनी सच्चाई है। किसी भी खबर को अपने मन से नहीं लिख देनी चाहिए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2019 में Malaika Arora और Arjun Kapoor ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर अपने relationship को official किया था। लेकिन दोनों ही एक्टर्स इससे पहले से ही एक दूसरे को डेट कर रहे थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों एक्टर्स कि उम्र में बहुत फासला है, Malaaika Arjun से उम्र में 12 साल बड़ी हैं। उम्र में अधिक फासला होने के कारण ट्रोलर्स इन्हें अक्सर ट्रोल करतें रहतें हैं। Arjun Kapoor की उम्र 37 साल है और वहीं Malaaika Arora की उम्र 49 है, लेकिन इन दोनों ही अभिनेत्री को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स अक्सर उनके relationship का मजाक उड़ाते रहतें हैं।
यह भी पढ़ें: KKK 13: खतरों के खिलाड़ी में शूटिंग के दौरान इस कंटेस्टेंट को लगी चोट