आज इस लेख में हम आपको ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जान कर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या सच में दुनिया में ऐसा भी देश है। ये देश दुनिया का सबसे गरीब देश माना जाता है, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस देश में जॉगिंग करने पर जेल हो जाती है। अफ्रीका में बुरुंडी नाम का एक देश है जिसे दुनिया का सबसे गरीब देश माना जाता है, आइए बुरुंडी के बारे में विस्तार से जानते हैं-
दुनिया का सबसे गरीब देश माना जाता है बुरुंडी-
अफ्रीका के बुरुंडी को दुनिया का सबसे गरीब देश माना जाता है, इस देश की कुल आबादी 1.2 करोड़ है। यहां के लोगों की सालाना आमदनी के बारे में जानकर तो आप हैरान जरुर हो जाएंगे, यहां के लोगों की सालाना आमदनी करीब 18 डॉलर है यानी अगर हम भारतीय रुपयों की बात करें तो यहां के लोगों की सालाना आमदनी सिर्फ 14 हज़ार रूपए है।
सबसे गरीब देश के हालात कैसे-
भारत में आप जब भी किसी गरीब को सड़क पर या सिग्नल पर भीख मांगते हुए देखते हैं या फिर सड़क और रेलवे की पटरियों के किनारे पर झुग्गियों में रहने वाले लोगों को देखकर आपको उन पर दया आती होगी, लेकिन उसके बावजूद भारत खुद को सशक्त बनाने में लगा हुआ है और हमारे देश की अर्थव्यवस्था काफी देशों से मजबूत भी है। लेकिन सोचिए की अगर हमारे देश के बेहतर होने के बाद भी हमारे देश में इतने गरीब लोग हैं, तो जो देश सबसे गरीब है उसकी हालत क्या होगी, चलिए जानते हैं सबसे गरीब देश के बारे में चौकानें वाली बातें।
हर तीन में से एक व्यक्ति बेरोज़गार-
ये देश इतना ज्यादा गरीब है कि यहां पर हर तीन में से एक व्यक्ति बेरोज़गार है, उनके पास रोजगार का कोई साधन नहीं है, इस वजह से ये लोग अपना घर चलाने में भी समर्थ नहीं हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि यहां के लोग दो वक्त का खाना भी ठीक से नहीं खा पाते होंगे।
जॉगिंग को बैन कर दिया गया-
इस देश के बारे में एक और चौंकाने वाली बात ये है कि इस में देश जॉगिंग को बैन कर दिया गया है, यहां पर अगर कोई जॉगिंग करता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है। जॉगिंग को बैन करने के पीछे भी एक कारण है, आइए जानते हैं कि आखिर वो कारण क्या है जिसकी वजह से इस देश में जॉगिंग को बैन कर दिया गया है।
जॉगिंग को बैन करने के पीछे का कारण-
दरअसल बात ये है कि ये देश 2005 से आंतरिक कलह और युद्ध से ग्रसित है यहां के लोग बंदियों और देश के हालातों से इतने ज्यादा परेशान रहते थे की समूह में जॉगिंग के लिए निकल जाते थे। जॉगिंग करते-करते वो पहाड़ों की ओर निकल जाया करते थे, जिससे वहां के राष्ट्रपति को लगने लगा कि ये सभी मिलकर उसके खिलाफ साज़िश रच रहे हैं। इसी वजह से अंग्रेज़ी वेबसाइट बीबीसी के मुताबिक, 2014 में यहां जॉगिंग को बैन कर दिया।
बहुत सी खूबसूरत प्राकृतिक चीजें मौजूद-
बुरुंडी भले ही दुनिया का सबसे गरीब देश माना जाता हो और यहां के लोगों की आमदनी भी कम है, लेकिन यहां पर बहुत सी खूबसूरत प्राकृतिक चीजें हैं। यहां पर एक बहुत ही गहरा है और ताज़े पानी का तालाब मौैजूद है जिसका नाम लेक तांगानियाका है इसे दुनिया का दूसरा सबसे गहरा और ताजे पानी का तालाब माना जाता है।
आदमखोर मगरमच्छ-
इस देश में कई आदमखोर मगरमच्छ हैं जानकारी के मुताबिक, यहांं पर नील नदी का एक बड़ा मगरमच्छ है ऐसा दावा किया जाता है कि ये मगरमच्छ आदमखोर है और इसने अभी तक 300 से भी ज्यादा लोगों की जान ली है। इस देश को 1996 में देश का पहला ऑलंपिक गोल्ड मेडल मिला था, इस मेडल को Venuste Niyongabo ने 5000 मीटर की दौड़ में जीता था।
गौर फरमाएं- इस देश में दोपहर में बाहर निकलने से सहम जाते हैं लोग, जानिए कारण
मूलभूत सुविधाएं भी नहीं-
बुरुंडी में लोग दो भाषाओं किरुंडी और फ्रेंच का इस्तेमाल करते हैं, यहां पर प्राकृतिक संसाधनों का भंडार होने के बावजूद भी ये देश इतना गरीब है। इस देश में अभी भी ऐसे हालात हैं कि यहां के लोगों के पास बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं।
अन्य गरीब देश-
इसके अलावा तंजानिया, सिरिया, यवांडा और यमन भी ऐसे देश हैं, जहां पर लोग काफी दुखी और गरीब हैं, लेकिन यहां के हालात बुरुंडी से बेहतर हैं।
यहां भी गौर फरमाएं- चीन में भगवान शिव का यह मंदिर है काफ़ी लोकप्रिय, जिससे 76 लाख चीनी लोगों की जुड़ी है आस्था