दिल्ली से मेरठ का सफर तय करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अब यात्री UPI पेमेंट के जरिये भी अपनी टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। रेलवे द्वारा स्टेशन पर UPI से पेमेंट करने वाली टिकट वेडिंग मशीने स्थापित की जाएँगी। देश में ऐसा पहली बार होगा जब टिकट वेंडिंग मशीन पर UPI पेमेंट की सुविधा प्रदान की जाएगी। यात्री UPI पेमेंट के जरिये रैपिडेक्स ट्रेन की टिकट बुकिंग कर सकेंगे।
UPI के जरिए कर सकेंगे भुगतान:
इसके अलावा यात्रियों के लिए भुगतान के अन्य कई विकल्प मौजूद होंगे, जैसे कंप्यूटर और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड। यात्री आल-इन-वन ऐप के जरिये डिजिटल QR कोर्ड जेनेरेट करेंगे, इसी QR कोर्ड की मदद से यात्रीगण टिकट शुल्क का भुगतान कर सकते है। यात्री इस टिकट वेंडिंग मशीन से कैश, क्रेडिट\डेबिट कार्ड, UPI और NCMC कार्ड वॉलेट के जरिये अपने टिकट का भुगतान कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- UPI Transaction हो जाता है फेल, हो सकते हैं ये कारण, यहां जानिए सॉल्यूशन
यह है आसान प्रक्रिया:
यात्रियों के लिए यह बहुत ही सुविधाजनक प्रक्रिया है। सबसे पहले यात्री को टिकट वेंडिंग मशीन पर ‘BUY टिकट’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद स्टेशन चार्ट से अपने डेस्टिनेशन का चयन करते हुए कितनी टिकट चाहिये वो मेंशन करना पड़ेगा। जिसके बाद यात्री के सामने स्क्रीन पर भुगतान के लिए विभिन्न विकल्प मौजूद होंगे, जिसमें UPI का ऑप्शन भीं दिया गया होगा। अगर आप UPI पेमेंट के विकल्प चुनेंगे, तो आपको एक QR कोर्ड TVM के पीओऐस टर्मिनल पर शो होगा। जिसके बाद यात्री किसी भी UPI ऐप के जरिये उस QR कोर्ड को स्कैन करके पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंट के बाद यात्री को TVM से एक QR टिकट पेपर प्राप्त होगा।
ये भी पढ़ें- Google के पूर्व CEO Eric Smith ने AI टूल को इंसानो के लिए बताया खतरनाक