सभी के दिलों पर राज करने वाले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। MS धोनी ने साल 2020 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा ली थी। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि धोनी ही वह कप्तान है जिन्होंने भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जताई है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुअनाई में भारतीय टीम ने पहली बार आईसीसी ट्रॉफी 2007 में जीती थी। फिलहाल MS धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलते हुए दिखाई देते हैं।
धोनी की अंतर्राष्ट्रीय शुरुआत-
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच खेल कर की थी। हालांकि मौजूदा समय में वह अब बस आईपीएल में ही खेलते हैं, साल 2023 के आईपीएल में MS धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने जीत हासिल कर पांचवी बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें- कप्तानी का झांसा दे कर इस खिलाड़ी को किया टीम से बाहर, जानिए क्या है पूरा मामला
इतना ही नहीं धोनी ने अपनी क्रिकेट करियर में कई इंटरनेशनल रिकॉर्ड भी बनाएं है, जिन्हें आज तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है। जैसे- टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा 60 मैचों में विकेटकीपिंग करने वाले कप्तान का रिकॉर्ड इसके साथ ही MS धोनी ने वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा छह बल्लेबाजों को आउट किया है। इसी कड़ी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 332 मैच खेले हैं।
यह भी पढ़ें- WTC Final : जानिए रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को करेंगे शामिल