YouTube ने अपने क्रिएटर्स के लिए अपने प्लेटफॉर्म से पैसे कमाना थोड़ा आसान बना दिया है, YouTube ने तय क्राइटेरिया में थोड़ी छूट दी है। कंपनी अपने क्रिएटर्स को लगातार काम करने के लिए प्रोत्साहित करती रहती है। जिसके लिए क्रिएटर्स को एक चैकलिस्ट को पूरा करना होता है, उसी लिस्ट में कपनी ने थोड़ी छूट दी है।
YouTube से पैसा कमाने के लिए-
क्रिएटर्स को YouTube से पैसा कमाने के लिए तय सब्सक्राइबर काउंट और एक साल के अंदर तय किए गए वॉच आवर्स को पूरा करना होता है। दुनिया भर में बढ़ते राइवल्स प्लेटफॉर्म से मिलती चुनौतियों को देखते हुए कंपनी ने इसमें तय मानकों को थोड़ा कम किया है।
YouTube पार्टनर प्रोग्राम-
जानकारी के मुताबिक कंपनी ने YouTube पार्टनर प्रोग्राम (YPP) के तहत क्रिएटर्स के लिए मॉनिटाइज़ेशन ऑप्शन को स्टार्ट करने के लिए जो रिक्वायरमेंट होती है उसे कम किया है। नए नियमों के मुताबिक, क्रिएटर्स के पास 500 सब्सक्राइबर्स, 90 दिनों में 3 मिलियन शॉर्ट व्यूज़ और एक साल में 3,000 वॉच आवर्स होने चाहिए।
पहले की रिक्वायर्मेंट-
पहले क्रिएटर्स को अपना चैनल मॉनिटाइज़ करने के लिए 1000 सब्स्क्राइबर्स, 90 दिनों में 10 मिलियन शॉर्ट व्यूज़ और 4,000 वॉच आवर्स की ज़रुरत होती थी। अगर क्रिएटर्स इस रिक्वारमेंट को पूरा कर लेते हैं तो वह YPP का हिस्सा बन जाएंगे और YouTube से अर्निंग कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें- Launch से पहले ही Xiaomi EV की तस्वीरें हुईं वायरल, देखिये यहाँ
एलिजिबिलिटी रिक्वायरमेंट-
जानकीरा के मुताबिक YouTube की इस नई एलिजिबिलिटी रिक्वायरमेंट को UK, US, कनाडा ताइवान औ दक्षिण कोरिया में लागू किया जा रहा है। बाद में इसे अन्य दशों में लागू किया जाएगा और भारत मे इसे कब लागू किया जाएगा इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें- 24 घंटे रखते हैं Wifi Router ऑन, तो हो जाइए सावधान! इन बिमारीयों का हो सकते हैं शिकार