उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में रविवार को लड़कियों के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल हो जाने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार मनचलों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 10 आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस की चार टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। गांव के पास खेतों और जंगलों में उनके लिए छानबीन की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, ये घटना रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र की है। पीड़िता अपने भाई के साथ बाजार गई थी। वापस आते समय उसका भाई बाइक में पेट्रोल भरवाने लगा। इस दौरान वे दोनों टॉयलेट के लिए पास के जंगल में चली गई। तभी करीब 10-12 मनचले वहां आ गए। उन लोगों ने उनके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया।
https://www.youtube.com/watch?v=4k7YE773wIc
वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों लड़कियां अपनी इज्जत की गुहार लगा रही थी। लेकिन इन मनचलों के सिर पर मानों शैतान सवार था। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यहां बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं। इन्हें ना तो कानून का खौफ है और ही सरकार से डर।