Seema Haider: इश्क और जंग में सब जायज है। ऐसा तो आपने भी कई बार सुना ही होगा। इस बार इश्क का जुनून इस कदर सवार हो गया है कि चार बच्चों की मां अपना मुल्क पाकिस्तान छोड़ कर भारत में चोरी-छिपे आ गई। आमतौर पर प्यार स्कूल, ऑफिस और कॉलेज में देखा गया है। लेकिन, आपने पबजी वाले प्यार के बारे में बहुत ही कम सुना होगा। जी, हां हम सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी के बारे में बात कर रहे हैं। जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, भारत की खुफिया जांच एजेंसियों को इन दोनों के प्यार पर खासतौर पर सीमा पर शक गहराया हुआ है।
सीमा पर जांच एजेंसियों का शक-
पाकिस्तान की यह महिला अपने आप को सिंध प्रांत की बता रही है। यह महिला पाकिस्तान से नेपाल होकर भारत के नोएडा में रहने के लिए आई थी। हालांकि, जैसे ही इस बात की खबर पुलिस को हुई उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। सीमा खुद को कम पढ़ी लिखी कहती आई है। लेकिन, मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में ऐसा लग रहा है कि वह इस बात की ट्रेनिंग लेकर भारत में आई है कि उसे किस प्रकार सटीक तरीके से हर सवाल का जवाब देना है।
खुफिया एजेंसिंयों का सिर तब चकराया जब सीमा हैदर ने बैखोफ होकर मीडिया को सारे जवाब एक दम कॉन्फिडेंस के साथ दिए। इसके बाद से उनके ऊपर सभी की नजरें गढ़ी हुई है। हाल ही में सीमा की एक फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। जिसमें वह पाकिस्तानी आर्मी की ड्रेस में नजर आ रही है। जिसके बाद इस मामले में सचिन पर भी तलवार लटकती हुई नजर आ रही है।
यह भी पढ़े: छोड़ा जा रहा है दिल्ली की यमुना नदी में पानी! शख्स ने वायरल वीडियो में लगाया बड़ा आरोप
सीमा को मिल रही लगातार धमकी-
सीमा और सचिन का प्यार पाकिस्तान के मुस्लिम लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। सीमा का पति लगातार उन्हें पकिस्तान भेजने की मांग कर रहा है। वहीं उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। सीमा का कहना ही कि वह अगर पाकिस्तान गई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। बीते गुरूवार को मुंबई में ओडियो और एक मैसेज के जरिए सीमा को मारने की धमकी भी दी गई थी। हालांकि, सीमा सचिन के साथ धर्म बदल कर उनके साथ रह रही हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि दोनों ने एक-दूसरे से शादी भी कर ली है।
यह भी पढ़े: क्या दिल्ली में बाढ़ दे चुकी है दस्तक, Yamuna का जलस्तर कहां पहुंचा, जानिए यहां