KL Rahul: इस साल 2023 में भारतीय टीम को एशिया कप और एकदिवसीय विश्व कप खेलना है। इस साल विश्व कप भारत में ही खेला जाने वाला है। इस विश्व कप की खासियत यह है कि इसकी मेजबानी भारत ही करने वाला है। जिस वजह से भारत को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है। लेकिन, भारतीय टीम में चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट लगातार बढ़ती ही जा रही है। हालाकिं, इसी बीच कप्तान रोहित शर्मा के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। जिससे टीम इंडिया के लिए विश्व कप जीतना आसान हो जाएगा। आईए जानते है इस लेख के जरिए।
टीम इंडिया के लिए खुशखबरी-
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केेएल राहुल क्रिकेट से दूर चल रहे है। वह आईपीएल के एक मैच के दौरान बड़ी गंभीर तरीके से चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें दो सहायक स्टाफ की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया था। लेकिन, इसके बाद वह मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए जरूर आए थे। इस दौरान एक भी रन नहीं बना पाए थे। इसी बीच इस खिलाड़ी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है।
दरअसल, केएल राहुल एनसीए में अपनी चोट से उबरने के लिए जिम में जमकर मेहनत कर रहे है। इसी का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल फोटो में राहुल जिम में पैर की एक्सरसाइज करते हुए कैमरे में कैद हुए है। जिसका अंदाजा आप वायरल फोटो को देख कर लगा सकते है। गौरतलब है कि केएल राहुल को पैर (जांग) में गंभीर चोट आई थी।
Good news for India.
KL Rahul is getting ready for the Asia Cup. pic.twitter.com/HCWfGmshbQ
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 15, 2023
यह भी पढ़े: Delhi में बाढ़ के कारण कई रास्ते बंद, कहीं जाने से पहले जानें एडवाइज़री
विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल से होना पड़ा बाहर-
केएल राहुल भारतीय़ टीम की रीढ़ की हड्डी माने जाते है। वह अपने खेल से किसी भी देश के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा सकते है। उन्होंने भारत के अलावा विदेशो में भी अपने बल्ले से जमकर रनों की बरसात की है। इसी कड़ी में यह खिलाड़ी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल सके थे।
लेकिन, बीसीसीआई ने उनका सेलेक्शन इस महामुकाबले में किया था। हालांकि, उन्होेंने इस मुकाबले से पहले खुद ही अपना नाम वापसी ले लिया था। जिसके कारण भारत को इस मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा था। केएल राहुल एशिया कप और विश्व कप में भारत के अहम खिलाड़ी होने वाले है। जिस वजह से उन्हें अपनी फिटनेस को वापसी पाना बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़े: IND vs WI: पहले टेस्ट में जीत के बाद क्या भारतीय प्लेइंग- 11 में होगा बदलाव, जाने यहां