AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज के आधुनिक दौर में हर एक कंपनी के लिए फायदे का सौदा है। भविष्य में विज्ञान और तकनीक की मदद से कंपनी को बहुत फायदा होगा। ऐसी स्थिति में AI में माहिर युवाओं की मांग तेजी से बढ़ सकती हैं, इसलिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में की गई पढ़ाई आपको एक बेहतर भविष्य और करियर दे सकता है।
AI क्या है-
AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जिसे हम सरल शब्दों में यह कह सकते हैं, कि जब कोई मशीन इंसानों की तरह सोच- समझ कर काम करती हैं वह AI कहलाती है। आज के दौर में ब्लेड रनर, स्टार वार,आई रोबोट जैसे कई फिल्में बन चुकी हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें, कि इस तकनीक में मशीनें इंसानों की तरह काम करती हैं। जिसकी यहीं खूबी दुनिया भर की कंपनियों को AI की तरफ आकर्षित कर रही हैं। कंपनियां AI का प्रयोग समस्या का समाधान खोजने, नए आइडिया खोजने और नई प्लान बनाने जैसे कार्य में कर रही हैं। हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित चैटजीपीटी और चैटबॉट का इस्तेमाल काफी चर्चाओं में बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने जारी किया NEET UG 2023 का काउंसलिंग शेड्यूल
AI के क्षेत्र में पढ़ाई करने के लिए छात्र के पास 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित के अलावा आईटी, इलेक्ट्रॉनिक और कंप्यूटर साइंस जैसे विषयों में डिग्री का होना बहुत जरूरी है।
अगर आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में कोर्स करना चाहते हैं, तो आप भारत के निम्नलिखित प्रसिद्ध संस्थाओं से कर सकते हैं। इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफइंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी नई दिल्ली, सविता इंजीनियरिंग कॉलेज चेन्नई, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, एसआरएम ईश्वरी इंजीनियरिंग कॉलेज चेन्नई यह कुछ भारत की प्रसिद्ध कॉलेज और इंस्टिट्यूट है जहां से आप AI के क्षेत्र में पढ़ाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- NTA ने घोषित किया CUET UG का रिजल्ट, पांए पूरी जानकारी