BSEH यानी बॉर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने कक्षा 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड-
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा के द्वारा 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि स्कूल प्रमुख ही विद्यार्थियों की और से BSEH सप्लीमेंट एडमिट कार्ड 2023 को डाउनलोड कर पाएंगे। जो विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, उन्हें अपने स्कूल से संपर्क कर अपना एडमिट कार्ड जरूर प्राप्त करना होगा। क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाएं।
1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले BSCH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
यह भी पढ़ें- SSC के इन पदों पर होगी भर्ती, जानिए कब से कर पांएगे आवेदन
2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर स्कूल लॉगिन के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद आपके सामने एक नई विंडो खुल जाएगी। जिसमें लॉगिन करने के लिए स्कूल यूजर आईडी और पासवर्ड लिखकर सबमिट करना होगा।
4. वेबसाइट के लॉगिन होने के बाद आपको क्लास का चयन करना होगा, कि आप कौन सी क्लास का एडमिट कार्ड आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
5. इसके बाद एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकलवा कर परीक्षार्थी को दे सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सेकेंडरी परीक्षाएं 27 जुलाई से आयोजित की जाएगी है। वहीं सीनियर सेकंडरी की परीक्षाएं 26 जुलाई के दिन आयोजित होगी।
यह भी पढ़ें- 22 जुलाई तक बंद रहेंगे हिमाचल प्रदेश के स्कूल, जानिए बाकी राज्यों के स्कूलों का हाल