ISRO का महत्वकांशी chandrayaan-3 अब अपने लक्ष्य के बेहद करीब पहुंच चुका है। आज चंद्रयान-3 चंद्रमा की ओर एक कदम और चलने वाला है। इसरो ने इसकी एक और कक्षा घटा दी है। यानी अब यह चंद्रमा के और करीब चक्कर लगाएगा। इससे पहले रविवार को इसकी कक्षा घटाई गई थी और 170X14313 किलोमीटर की अंडाकार ऑर्बिट में चक्कर लगा रहा है। अब यह 174X1437 की कक्षा में चक्कर लगाएगा।
Getting ever closer to the moon!
The #Chandrayaan3 spacecraft successfully underwent a planned orbit reduction maneuver. The retrofiring of engines brought it closer to the Moon’s surface, now to 174 km x 1437 km.
The next operation to further reduce the orbit is scheduled for… pic.twitter.com/vCTnVIMZ4R
— LVM3-M4/CHANDRAYAAN-3 MISSION (@chandrayaan_3) August 9, 2023
22 दिन के सफर के बाद-
इससे पहले 5 अगस्त को चंद्रयान चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण के संपर्क में आया था और इसकी कक्षा में स्थापित हो गया था। यह ISRO के लिए बहुत बड़ी सफलता थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 22 दिन के सफर के बाद चंद्रयान चांद की कक्षा में पहुंचा था। इसकी गति को कम कर दिया गया था। जिससे यह चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण से प्रभावित हो सके।
धीरे-धीरे चंद्रमा के करीब-
चंद्रयान ने चंद्रमा के करीब पहुंचते ही सुंदर तस्वीरें भेजी थी। इसरो ने वेबसाइट पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया था। लैंडर और रोवर के चंद्रमा पर उतरने से पहले चंद्रयान अभी दो बार और अपनी कक्षा बदलेगा। यह धीरे-धीरे चंद्रमा के करीब भी जाता रहेगा। इसके बाद लैंडर रोवर के साथ सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसकी खास बात यह है कि चंद्रयान की लैंडिंग भारत दक्षिणी ध्रुव में करवाने वाला है, जहां पर अभी तक किसी देश ने लैंडिंग नहीं की है।
ये भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें: Delhi Metro में सफर के लिए समय से पहले निकले, नहीं तो हो सकती है परेशानी
14 दिन तक प्रयोग-
Chandrayaan-3 के लैंडर और रोवर चांद पर 14 दिन तक प्रयोग करेंगे। पहले लेंडर उतरेगा और उसके बाद रोवर बाहर आएगा। रोवर बाहर कुछ दूर तक चलकर रिसर्च करेगा और सारी जानकारी लैंडर को देगा। लैंडर सारी इनफार्मेशन ऑर्बिट को पास करेगा, जो कि धरती तक ट्रांसमिशन करेगा। इसे चंद्रमा की मिट्टी का अध्ययन किया जाएगा। इसके साथ ही पता लगाया जाएगा कि चंद्रमा पर भूकंप कैसे आते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है, कि दक्षिण ध्रुव बहुत ठंडा रहता है ऐसे में यहां पानी की मौजूदगी की भी जानकारी मिल सकती है। 14 दिन के बाद इस हिस्से में अंधेरा होने लगेगा।
ये भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Expressway का काम पूरा होने में आ रही हैं ये मुश्किलें, क्या 2024 तक हो पाएगा तैयार, जानें यहां