By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Friday, 27 Mar 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > Delhi Metro करेगी बिजली पानी की बचत, जानिए कैसे
देश

Delhi Metro करेगी बिजली पानी की बचत, जानिए कैसे

Dastak Web Team
Last updated: August 12, 2023 11:27 am
Dastak Web Team
Share
Delhi Metro
Photo Source - Twitter
SHARE

अब दिल्ली मेट्रो अपनी स्टेशन की इमारतों से पर्यावरण को बचाने में मदद करने वाली है। दिल्ली मेट्रो फेज 4 में 45 इमारतों को ग्रीन बिल्डिंग के तय मानकों के हिसाब से बनाया जा रहा है। यह स्टेशन 35 फ़ीसदी पानी और 25 फीसदी बिजली की बचत करेंगे। मेट्रो ने ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण के लिए सलाहकार की नियुक्ति भी की है। मेट्रो फेज 4 में कुल 3 कोरिडोर बन रहे हैं जो कि 65 पॉइंट 20 किलोमीटर लंबे होने वाले हैं। मेट्रो फेस 4 के 65 किलोमीटर के नेटवर्क पर कुल 46 मेट्रो स्टेशन होंगे। जिसमें 27 स्टेशन एलिवेटेड होंगे और उनकी छतों पर खास तौर से ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे।

21.8 करोड़ यूनिट की सालाना जरूरत-

इसके अलावा कुछ जगहों पर एलिमेंट्री ट्रैक के आसपास भी सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की योजना बनाई गई है। जानकारी के मुताबिक, फेस 4 का नेटवर्क तैयार होने के बाद बिजली की करीब 21.8 करोड़ यूनिट सालाना जरूरत होगी। इसमें एक करोड़ यूनिट से ज्यादा सालाना मेट्रो अपने सौर ऊर्जा संयंत्र से पूरा करेगा। दिल्ली में मौजूद सभी मेट्रो नेटवर्क पर लगे सौर ऊर्जा संयंत्र से 3.45 करोड़ यूनिट से ज्यादा का सौर ऊर्जा उत्पादन होता है।

प्राकृतिक लाइटिंग की व्यवस्था-

मेट्रो के मुताबिक, निर्माण के दौरान ध्यान रखा जा रहा है कि ऊर्जा बचत करने वाले उपकरणों का इस्तेमाल किया जाए। इसके अलावा मेट्रो के अंदर वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए टेरेस गार्डन बनाया जाएगा। बिजली का इस्तेमाल कम करना पड़े, इसके लिए एलिवेटेड स्टेशन में पूरी तरह प्राकृतिक लाइटिंग की व्यवस्था होगी। जिससे लाइट का इस्तेमाल कम करना होगा। इसके साथ ही परिसर भी हवादार बनाए जाएंगे, जिससे पंखे का इस्तेमाल कम करना पड़े।

ये भी पढ़ें- Delhi Metro के यात्रियों की बढ़ी टेंशन, बढ़ रहा यात्रा का समय, जानिए कारण

पिलर्स के साथ पिट्स-

इसमें खास तरह की ऊष्मा प्रतिरोधी टाइल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे स्टेशन के अंदर के तापमान को सामान्य बनाया जा सके। इससे भी ऊर्जा खपत को कम किया जा सकेगा। स्टेशनों पर इस्तेमाल किए जाने वाले पानी और बारिश के पानी को बचाने के लिए हर स्टेशन पर वर्षा जल संचयन की सुविधा बनाई जा रही है। इसी के साथ खास तौर से सभी बड़े पिलर्स के साथ पिट्स बनाए जाएंगे। जिससे जो पानी स्टेशन पर पहुंचेगा उसे सही तरीके से वर्षा जल संयंत्र संचयन के लिए बनाए गए पिट्स तक पहुंचा जा सकेगा।

ये भी पढ़ें- Ghaziabad: Rapidx के दूसरे फेस के काम ने पकड़ी रफ्तार, जानिए कब होगा पूरा

TAGGED:DELHIDELHI METROELECTRICITYSaving Water
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article World cup World Cup 2023 से पहले कोचिंग स्टॉफ पर आया बड़ा फैसला, ये दिग्गज संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
Next Article Tomato Price खुशखबरी! टमाटर सस्ते होने का आया टाइम, जानिए कैसे मिलेगी कीमतो में राहत

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

Bigg Boss 17: तहलका भाई ने बिग बॉस कंटेस्टेंट को धमकी देते हुए कही ये बड़ी बात, यहां जानें

बिग बॉस 17 के घर में आए दिन कुछ ना कुछ बवाल होता ही रहता…

By Dastak Web Team

ऋतिक रोशन से भिड़ेंगे इमरान हासमी, दो दमदार फिल्में होंगी आमने-सामने

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 की रिलीज डेट 2018 नवंबर से आगे बड़ा…

By dastak

Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग के लाडले अबराम का दीपिका पादुकोण ने खूब किया दुलार, यहां देखें

वर्ल्ड कप भले ही खत्म हो गया है लेकिन ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच हुए…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?