हस्तरेखाओं का ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण स्थान है इसमें हाथ की रेखाओं, चिन्ह, आकृति और निशान के जरिए किसी भी व्यक्ति के भविष्य या भूतकाल के बारे में जाना जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि हाथों की रेखाएं हमारे करियर, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करती हैं। हर इंसान की ख्वाहिश होती हैं, कि वह एक ऐसो आराम की जिंदगी जिए इसके लिए उसकी अपने हाथ की रेखाओं में रुचि बहुत अधिक होती है। उसके हाथ की रेखाओं में क्या लिखा हुआ है क्या उसके हाथ की रेखाएं उसे सुख समृद्धि की ओर लेकर जाएंगी। ये सभी चीजें वह जानने के लिए उत्सुक रहता है।
हस्तरेखा शास्त्र-
अगर हस्तरेखा शास्त्र की माने, तो हाथ में धन की कोठरी बनने का योग बेहद ही शुभ होता है। आपको बता दें, कि धन कोठारी हाथों में भाग्य रेखा मस्तिष्क रेखा और स्वास्थ्य की रेखा से मिलकर बनती हैं। इन तीनों रेखाओं से बनने वाले त्रिभुज को हम धन की कोठरी कहते हैं। हाथ में यदि त्रिभुज हो तो यह आपके जीवन में धन-संपत्ति की वर्षा की तरफ इशारा करता है।
यह भी पढ़ें- जानिए कैसे हुई शिवलिंग की उत्पत्ति, पाएं पूरी जानकारी
यदि अपके हाथ में त्रिभुज है और उस त्रिभुज के अंदर क्रॉस का निशान है, तो यह आपके लिए बेहद ही अशुभ है, क्योंकि यह आपको रास्ते पर ले आता है। आपकी धन संपत्ति को नष्ट कर देता है। इसके साथ ही यदि आपके हाथ में कमल फूल का निशान है, तो आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा है। आपको जीवन में कब कभी धन धान्य की कमी नहीं होगी।
यह भी पढ़ें- इन 3 चीजों के दान से घर में होगा सुख- समृद्धि का वास