हिमाचल प्रदेश प्रकृति की मार झेल रहा है। जी हां, हिमाचल प्रदेश के सोलन में बादल फट गया है। जिसकी वजह से वहां पर चारों तरफ त्राहि-त्राहि है। इस घटना में 7 लोगों ने अपनी जान गवां दी है और 3 लोग लापता है। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू इस हादसे पर दुख जताया है और मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण एक बार फिर तबाही का मंजर है। लगातार होती भारी बारिश के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। कुदरत अपना रौद्र रूप इस तरह दिखा रही हैं, कि लोगों के अंदर खौफ बैठ गया है प्रकृति के आगे इंसान बेबस नज़र आ रहा है।
Devastated to hear about the loss of 7 precious lives in the tragic cloud burst incident at Village Jadon, Dhawla Sub-Tehsil in Solan District. My heartfelt condolences go out to the grieving families. We share in your pain and sorrow during this difficult time. We have directed…
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) August 14, 2023
हिमाचल प्रदेश में घटी इस दुखद घटना पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर सोलन जिले के धमाल उप तहसील के गांव जादौन में बादल फटने की दुखद घटना में 7 लोगों की जान जाने पर शोक प्रकट किया। वहीं इस घटना से प्रभावित परिवारों के प्रति अपना सहयोग भी प्रकट किया। इसके साथ CM ने अपने अधिकारियों को इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए निर्देश भी दिए हैं।
यह भी पढ़ें- IMD: Delhi समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
कुदरत का रौद्र रूप-
प्रकृति एक के बाद एक अपना रौद्र रूप दिखा रही हैं। जिसके चलते मानसून जाते-जाते अभी चारों तरफ अपना कोहराम मचा रहा है। जी हां, इसी कड़ी में जुलाई के महीने में बादलों ने अपना विनाशकारी रूप दिखाया था। हालांकि, अगस्त के महीने में सब ठीक जा रहा था, लेकिन अचानक से वापस प्रकृति ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया। जिसके चलते अब फिर से पहाड़ों में तबाही होती हुई नज़र आ रही हैं। हिमाचल प्रदेश में इस आपदा के चलते 2 नेशनल हाईवे के साथ लगभग 452 सड़के बंद हो गई है। इसी कड़ी में मंडी जिले की सबसे ज्यादा 223 सड़के बंद है, जबकि शिमला जिले की करीबन 60 सड़के बंद है। इतनी ज्यादा सड़कों के बंद होने की वजह से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। भारी बारिश के चलते करीबन 1800 से ज्यादा ट्रांसफर खराब हो चुके हैं, जिसके चलते लोगों को बिजली की दिक्कत का भी सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- Hindan और Yamuna पर फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, ये इलाके खाली करने के निर्देश जारी