Chandrayaan 3 की सफल लैंडिंग ने भारत को एक ऐतिहासिक कामयाबी दिलाई है। chandrayaan-3 की जीत पर पूरा भारत देश जश्न मना रहा है। खुशी के माहौल में बड़े-बड़े सितारों से लेकर आम जनता तक सभी खुशी मना रहे हैं, इसी कड़ी में बॉलीवुड सितारे अक्षय कुमार सिद्धार्थ मल्होत्रा , कौशल समेत कई बॉलीवुड सितारे भी इस खुशी में झूमते नज़र आ रहे हैं।
Chandrayaan-3 लैंडिंग-
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर खुशी जाहिर करने लिए इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी को साझा किया। अभिनेता अक्षय कुमार ने स्टोरी पर लिखा, कि भारत के करोड़ों दिल आज इसरो को धन्यवाद कह रहे हैं, ISRO ने आज हमें गौरवान्वित किया है। भारत को इतिहास बनाता देख मैं खुद को भाग्यवान महसूस कर रहा हूं, भारत चांद पर यानी हम चांद पर है।
यह भी पढ़ें- तिरंगा फहराते समय Shilpa Shetty ने किया कुछ ऐसा ट्रोलर्स का बनी शिकार
इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी ISRO को धन्यवाद किया। सिद्धार्थ ने भी सोशल मीडिया पर किस शुरू को chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के लिए बधाई दी। उन्हें लिखा की आज हर भारतवासी को गर्व है इस ऐतिहासिक पल पर जय हिंद। इसके साथ ही अभिनेता विकी कौशल ने भी इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर ISRO का धन्यवाद किया और बधाइयां दी।
यह भी पढ़ें- BB OTT 2 के Finale से पहले अस्पताल में भर्ती हुआ ये केंटेस्टेंट, यहां पाएं पूरी जानकारी