सनातन धर्म में सावन पूर्णिमा का बहुत महत्व होता है। ऐसा माना जाता है, कि सावन पूर्णिमा का व्रत करने से बिगड़े हुए सभी काम बन जाते हैं। इस बार सावन पूर्णिमा 30 अगस्त 2023 को पड़ रही है। इसके साथ ही इस बार 30 अगस्त को ऐसे बहुत सारे शुभ योग बन रहे हैं, जो इस दिन के महत्व को और अधिक बढ़ा देते हैं। अगर इस दिन इन उपायों को किया जाए तो बड़ी से बड़ी समस्या से निजात पाया जा सकता है।
सावन पूर्णिमा के दिन करें ये काम
यदि आपके घर में अक्सर लड़ाई- झगड़े और क्लेश रहता है और घर के सदस्यों की तरक्की में बाधा आ रही हैं जिसके चलते धन हानि हो रही है। तो इस परिस्थिति से छुटकारा पाने के लिए आपको सावन पूर्णिमा के दिन गरीब व्यक्तियों और ब्राह्मणों को पीले वस्त्र और अनाज का दान करना चाहिए। इसके साथ ही नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से आप पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है और आपके जीवन से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं, घर में सुख समृद्धि का वास होता है।
वास्तु दोष-
अगर आपके घर में वास्तु दोष के कारण नकारात्मक ऊर्जा का वास है, तो आपको सावन पूर्णिमा के दिन जल्दी उठकर स्नान कर घर में मां तुलसी का आगमन करवाना चाहिए। तुलसी के पौधे में कच्चा दूध डालना चाहिए, ऐसा करने से आपके घर से वास्तु दोष दूर हो जाएगा। मां तुलसी के आगमन से घर में नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी। चारों तरफ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जिसकी वजह से मां लक्ष्मी का भी आपके घर में आगमन होगा। सावन पूर्णिमा के दिन घर में गंगाजल और तुलसी जल का छिड़काव अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता फैलती है।
यह भी पढ़ें- क्यों पहनती हैं महिलाएं चूड़ियां, यहां जाने धार्मिक दृष्टिकोण
आर्थिक तंगी-
अभी आप आर्थिक तंगी से परेशान है, तो आपको सावन पूर्णिमा के दिन 11 कौड़ीयों को माता लक्ष्मी के सामने रख पूजा करनी चाहिए। पूजा करने के बाद इन कौड़ियों को लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी या स्थान पर रखें, जहां आप धन रखते हैं।ऐसा करने से आपके जीवन से दरिद्रता और गरीबी दूर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan: जानें क्या है राखी बांधने का सही दिन और समय