Gardening Tips: अक्सर लोग अपने घर में कई खूबसूरत पौधों को लगाना पसंद करते हैं। बहुत से लोगों को गार्डनिंग का शौक होता है, ऐसे में नए पेड़ पौधे उगाने के लिए लोग बीज या जड़ का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ पौधों को आप सिर्फ डाल के इस्तेमाल से ही उगा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे उन पौधों के नाम जिनकी डाल लगाकर आप अपने गार्डन में नया पौधा उगा सकते हैं। बहुत लोगों को यह पता होगा कि कुछ पौधों को डाल से ही उगाया जाता है। लेकिन गुलाब के सिवा और कौन से पौधों को डाल के जरिए उगाया जा सकता है। यह कम ही लोगों को मालूम होता है, इसलिए आज हम आपको बताते हैं डाल से उगने वाले पौधों के कुछ खास गार्डनिंग टिप्स, जिसे फॉलो करके आप अपने गार्डन को हरा-भरा और सुंदर बना सकते हैं।
पर्पल हार्ट प्लांट-
सबसे पहले बात करते हैं पर्पल हार्ट प्लांट के बारे में जिसे आप किसी भी जगह पर आसानी से उगा सकते हैं। पर्पल हार्ट प्लांट से नया पौधा उगाने के लिए इसकी एक डाल काट लें, अब इस डाल को गमले की मिट्टी या किसी बोतल में भरकर उसमें लगा दें। कुछ ही दिनों में आपका नया पर्पल प्लांट तैयार हो जाएगा, अब आप इसे घर के बाहर या अंदर कहीं पर भी रख सकते हैं।
मनी प्लांट का पौधा-
लगभग हर दूसरे घर में आपको मनी प्लांट का पौधा देखने को मिल जाएगा। वहीं डाल की मदद से इस पौधे को आसानी से उगाया जा सकता है। इसके लिए मनी प्लांट की डाल काट लें, फिर उसे किसी गमले या बोतल में पानी भरकर रख दें। कुछ दिनों बाद आप देखेंगे कि मनी प्लांट की डाल में जड़ निकल आएगी और इसमें एक नया पौधा उग जाएगा।
ये भी पढ़ें- Weight loss: ज्यादा पानी पीने से घटता है वज़न? क्या कहता है साइंस, जानें यहां
मोगरे का फूल-
बहुत से लोगों को मोगरे की खुशबू काफी पसंद होती है। मोगरे का फूल अक्सर शाम के समय ही खिलता है। जिससे आसपास का वातावरण सुगंधित हो जाता है। ऐसे में अगर आप मोगरे की डाल से कई पेड़ उगा सकते हैं। इसके लिए मोगरे की मजबूत डाल को काट लें, उसके बाद इसे मिट्टी में लगा दें। कुछ दिनों में मोगरे का नया पौधा निकल जाएगा।
ये भी पढ़ें- चेहरे के अनचाहे बालों से चाहिए छुटकारा? ट्राई करें ये सिंपल तरीका
रात की रानी-
रात की रानी का नाम भी खुशबूदार पौधों की फेहरिस्त में आता है। वहीं रात की रानी का पौधा भी डाल की मदद से उगाया जा सकता है। इसके लिए रात की रानी की पुरानी और मजबूत डाल को काटकर मिट्टी में लगा दें। वहीं नियमित रूप से इसमें पानी डालते रहें। कुछ दिनों बाद इस डाल से नई पत्तियां निकालनी शुरू हो जाएगी।