आचार्य चाणक्य ने अपनी जिंदगी के अनुभवों से जो कुछ सीखा है वह लोगों तक पहुंचाने के लिए एक किताब लिखी है। जिसमें उन्होंने अपने अनुभवों का उल्लेख किया है। अगर इन सीखों को कोई व्यक्ति अपने जीवन में उतार लेता है, तो वह व्यक्ति अपने जीवन को सुव्यवस्थित ढंग से व्यतीत कर सकता है। मनुष्य के अंदर अच्छी और बुरी दोनों आदतें होती है। यह बात हम सभी जानते हैं, लेकिन कभी-कभी मनुष्य की बुरी आदतें उस पर इतनी भारी पड़ जाती है, कि वह उस मनुष्य का सर्वनाश कर देती है। आज हम कुछ ऐसी ही बुरी आदतों के बारे में बात करेंगे जिससे व्यक्ति मालामाल से कंगाल हो सकता है।
चाणक्य की नीति कहती है कि अगर कोई अपनी जिंदगी में सफल होना है, तो सदैव उचित राह पर चलना चाहिए। जिसके लिए व्यक्ति को हमेशा कड़ी मेहनत, लगन और ईमानदारी का साथ पड़ा रहना चाहिए। ऐसा माना जाता है जो व्यक्ति पूर्ण श्रद्धा के साथ और मेहनत करके अपने कार्य को करता है, तो उन्हें कभी भी मात नहीं मिलती। ऐसे व्यक्तियों पर धन की देवी महालक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती हैं, ऐसे व्यक्ति कभी भी अपने जीवन में आर्थिक समस्या या परेशानियों से नहीं जूझते। लेकिन मनुष्य की आदतें उसके स्वभाव को ही नहीं उसके जीवन को भी बहुत अधिक प्रभावित करती है। अगर आप भी इन तीन आदतों को करते हैं, तो सावधान होने की जरूरत है, क्योंकि यह तीन आदतें आपको कंगाल बना सकती है।
मनुष्य का आलसी होना-
मनुष्य की बुरी आदतों में से एक है मनुष्य का आलसी होना है। चाणक्य नीति में आलस को एक शत्रु बताया गया है, उसमें कहा गया है, कि जो व्यक्ति सुबह उठने से लेकर हर काम आलस में करता है। उसके पास कभी भी धन नहीं रहता, क्योंकि आलसी लोग कभी भी अपने जीवन में मेहनत करना नहीं चाहते। जिसकी वजह से मां लक्ष्मी उनसे रुष्ट रहती है और उन पर कभी भी धन की वर्षा नहीं होती। चाणक्य के अनुसार, जो लोग मेहनत करते हैं। उनके पास सदैव पैसा रहता है और भी अपने जीवन में सफलता हासिल करते हैं।
यह भी पढ़ें- Kajri Teej में भूल भी ना करें ये गलतियां
दान पुण्य में कंजूसी करना-
चाणक्य नीति में दूसरी बुरी आदत व्यक्ति के दान पुण्य में कंजूसी करने को बताया गया है। ऐसा कहा जाता है, कि जो लोग अपनी जिंदगी में सदैव कंजूस बने रहते हैं। उनके के पासास कभी भी सफलता या उन्नति नहीं आती। उन पर कभी भी मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती और उनके पास धन नहीं रहता।
पैसे की कीमत को ना समझना-
चाणक्य नीति में ऐसा बताया गया है, कि जो व्यक्ति पैसे की कदर नहीं करता पैसा भी उस व्यक्ति की कदर नहीं करता है। इसके चलते व्यक्ति अपने जीवन में सदैव आर्थिक तंगी और कंगाली से परेशान रहता है। ऐसे व्यक्ति पैसे की कदर ना कर कर उन्हें फालतू की जगह खर्च करते हैं, जिसकी वजह से उनके पास कभी भी पैसा नहीं टिकता।
यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को लगाएं इन चीजों का भोग, बन जाएंगे बिगड़े काम