Ujjain Rape Case: हाल ही में उज्जैन दुष्कर्म मामले में पीड़िता फिलहाल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। बच्चे की मदद के लिए पुलिस अधिकारी समेत कई सामाजिक संस्थाओं ने हाथ आगे बढ़ाया है। पीड़िता फिलहाल मानसिक तौर पर स्थिर नहीं है, इसीलिए उसकी देखभाल की जा रही है। बच्ची के साथ हुई दंरिंदगी ने पूरे शहर को आक्रोश से भर दिया है और लोग आरोपी की फांसी की मांग कर रहे हैं। इसी बीच शहर के बार संगठन ने यह फैसला लिया है कि आरोपी का केस नहीं लड़ेंगे। फिलहाल आरोपी भरत सोनी पुलिस की हिरासत में है। वह पुलिस से भगाने के दौरान चोटिल हो गया था और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर गया है। पुलिस का कहना है अभी बच्ची कुछ ज्यादा नहीं बता पा रही है।
पूरे देश में आरोपी के खिलाफ आक्रोश-
उज्जैन शहर में ही नहीं बल्कि पूरे देश में आरोपी के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया है। ऑटो चालक भरत सोनी पर नाबालिक बच्ची के साथ दरिंदगी का आरोप है। उसके पिता ने भी कहा कि उनके बेटे ने यह अपराध किया है, तो उसे फांसी की सजा से कुछ काम नहीं मिलना चाहिए। पीड़िता की सहायता के लिए कई सामाजिक संस्थाएं आगे आई हैं। अब शहर के वकीलों ने भी सामूहिक तौर पर यह फैसला लिया है कि आरोपी के लिए शहर का कोई वकील नहीं लड़ेगा।
वकीलों ने एकजुट होकर लिया फैसला-
उज्जैन के बार संगठन के सचिव एडवोकेट प्रकाश चौबे ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि सभी वकीलों ने एकजुट होकर यह फैसला किया। आरोपी का केस कोई भी नहीं लड़ेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब किसी मामले में वकीलों द्वारा केस नहीं लड़ने का सामूहिक फैसला लिया जाता है, तो ऐसी स्थिति में न्यायालय वकील देती है। 26/11 हमले के दोषी कसाब को भी एक भी वकील नहीं दिया गया था। भारतीय कानून व्यवस्था में आरोपियों को पक्ष रखने का मौका दिया जाता है।
ये भी पढ़ें- Aditya L1 को लेकर ISRO ने दी बड़ी खुशखबरी, जानें डिटेल
एसोसिएशन की तरफ से बयान जारी-
उज्जैन बार एसोसिएशन की तरफ से बयान जारी किया गया, कि यह घटना मानवता को शर्मचार करने वाली है। 12 संगठन इस मामले में न्यायालय के कठोरता दंड फांसी की मांग करता है। पीड़िता के मामले में जल्द से जल्द सुनवाई शुरू हो और बच्ची को न्याय मिले। इसके साथ ही हम बच्चे के पुनर्वास और कल्याण की भी अपील कर रहे हैं। संगठन की ओर से यह भी कहा गया है कि पीड़िता को हर संभव कानूनी मदद दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- छात्र बना रहा था रेलवे ट्रैक पर रील, तभी हुआ भयानक हादसा, जानें पूरा मामला