भारतीय पर्यटकों को दिवाली से पहले एक बड़ा तोहफा मिला है। श्रीलंका कैबिनेट ने भारत और 6 अन्य देशों के यात्रियों को मुफ्त पर्यटक वीजा जारी करने के की नीति को मंजूरी दी है। श्रीलंका के विदेश मंत्री का कहना है कि श्रीलंका कैबिनेट ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कई देशों के लिए मुक्त वीजा जारी करने का फैसला किया है। भारत के अलावा श्रीलंका कैबिनेट ने मलेशिया, चीन, जापान, रूस, इंडोनेशिया और थाईलैंड को भी मुफ्त वीजा जारी करने की मंजूरी दी है।
पायलट प्रोजेक्ट-
विदेश मंत्री का कहना है कि 31 मार्च 2024 तक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाएगा। कैबिनेट ने भारत, मलेशिया, जापान, रूस, चीन थाईलैंड और इंडोनेशिया के यात्रियों के लिए तत्काल प्रभाव से मुक्त प्रवेश की मंजूरी दी है। इन देशों के पर्यटक श्रीलंका के दौरे पर बिना किसी वीजा चार्ज के जा सकते हैं। सन 2019 में हुए बम विस्फोट के बाद श्रीलंका में पर्यटन का आगमन काफी कम हो गया था।
ये भी पढ़ें- MIP: रियायरमेंट के बाद भी होगी इनकम, नहीं होगी सैलरी की टेंशन
फॉरेन टूर-
क्योंकि श्रीलंका में हुए इस विस्फोट में 11 भारतीयों सहित 270 लोग मारे गए थे और 500 से ज्यादा घायल हुए थे। विदेश में घूमने का शौक तो सभी को रहता है लेकिन कई बार हम अपने बजट को लेकर फॉरेन टूर को टालते ही रहते हैं। पड़ोसी देश श्रीलंका में 50,000 रुपए के खर्चे में ही आप कई दिनों तक घूम पाएंगे। आपको श्रीलंका आने-जाने के लिए फ्लाइट की टिकट के लिए बस 10,000 से लेकर 18000 तक खर्च करने होंगे। श्रीलंका में रहने खाने और प्रतिदिन रहने के लिए आपको 1,500 रुपए से 2,000 रुपए लग जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Financial Tips: इस दशहरा अपनाएं ये फाइनेंशियल टिप्स, पैसों के मामले में रहेंगे आगे