हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम की प्रैक्टिस जर्सी के रंग में बदलाव किया गया, जिसे लेकर ममता बनर्जी ने सियासत छेड़ दी है। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र पर निशाना साधते हुए सबसे लोकप्रिय खेल का भगवाकरण करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह पूरे देश को भगवा रंग में रंगने की कोशिश कर रहे हैं, हमें अपने भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है और मुझे विश्वास है कि वह विश्व कप जरूर जीतेंगे।
भगवा रंग की जर्सी में प्रैक्टिस-
लेकिन भाजपा वहां भी भगवा रंग लेकर आ गई है। हमारे लड़के अब भगवा रंग की जर्सी में प्रैक्टिस कर रहे हैं। मेट्रो स्टेशनों को भगवा रंग से रंग दिया गया है। यह अस्वीकार्य है मध्य कोलकाता के पोस्ट बाजार में जगत धात्री पूजा की शुरुआत के मौके पर बनर्जी ने यह आरोप लगाया, कि भाजपा ने न सिर्फ क्रिकेट टीम की जर्सी में बल्कि मेट्रो स्टेशनों की पेंटिंग में भी भगवा रंग को जोड़ दिया है।
भाजपा नेता की प्रतिक्रिया-
इसी दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर भी कटाक्ष किया, जिन्होंने अपनी मूर्तियां लगवाई थी। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र देश की जनता का है ना कि सिर्फ एक पार्टी का, उनकी टिप्पणी पर भाजपा नेता ने प्रतिक्रिया व्यक्त की भाजपा, नेता राहुल सिंह ने कहा, हमारे राष्ट्रीय ध्वज में भगवा रंग क्यों है कुछ दिनों के बाद वह सवाल कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Electric Highway से सिर्फ दो घंटे में पूरा होगा दिल्ली से जयपुर का सफर, किराया भी होगा कम
कुर्सी आती है और चली जाती है-
हम ऐसे बयानों पर प्रतिक्रिया देना भी उचित नहीं समझते, ममता ने आगे कहा कि आप चीजों का नाम गुजरात, दक्षिण भारत या उत्तर प्रदेश के देवगन राजनीतिक नेताओं के नाम पर रख सकते हैं, मुझे इससे कोई समस्या नहीं, लेकिन यह शो आखिर है क्या? ऐसे शो हमेशा फायदा नहीं देते हैं, कुर्सी आती है और जाती है।
ये भी पढ़ें- कुत्ते के काटने पर दांत के हर निशान पर मिलेगा 10 हज़ार का मुआवजा, हाई कोर्ट लिया फैसला