सनातन धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। लोग शनिदेव को प्रसन्न रखने के लिए उनकी पूर्ण श्रद्धा के साथ पूजा भी करते हैं। शनिदेव की पूजा का समय बहुत जरूरी होता है।ऐसा माना जाता है की शनिदेव की पूजा सूर्य ढलने के बाद करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। सूर्य और शानि दोनों पिता पुत्र जरूर है लेकिन दोनों के बीच शत्रुता है। जिसकी वजह से सूर्योदय के समय सूर्य की किरणें सीधे शानि की पीठ पर पड़ती है। जिसके चलते सूर्योदय के समय की पूजा शनिदेव को अस्वीकार होती है।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान-
ऐसा माना जाता है कि शनिदेव की पूजा करते समय भक्तों का मुंह पश्चिम दिशा में होना चाहिए तभी उसे उसकी पूजा का पर मिलता है। इसके साथ ही शनिदेव की पूजा करते समय आपको लाल रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। आपको नीले व काले रंग के वस्त्र पहने चाहिए। इसके साथ ही शनिदेव की पूजा करते समय उनकी आंखों में ना देखें।
यह भी पढ़ें- इस दिन से होगी छठ पूजा की शुरूआत, यहां जानें इस पूजा से जुड़ी ये जरूरी बातें
शनि देव की पूजा में साबुत उड़द, लोहा, तेल, तिल के बीज, पुखराज रतन के साथ काले कपड़े अर्पण करने से शनिदेव की साढ़ेसाती कम हो जाती है। यदि जीवन में शांति, कार्य सिद्धि और सुख समृद्धि चाहते हैं, तो आपको शुभ शनि यंत्र की पूजा करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- Kartik Month 2023: कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से मिट जाते हैं सारे पाप, यहां जानें महत्व