उत्तरी भारत में लोकप्रिय छठ पूजा हिंदुओं के महत्वपूर्ण त्यौहार में से एक है। छठ पूजा का यह त्यौहार दिवाली के कुछ दिन बाद मनाया जाता है इस त्यौहार प्रमुख रूप से बिहार और पूर्वांचल के क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। छठ पूजा के त्यौहार में भगवान सूर्य देव और छठी माता की पूजा की जाती हैं, इसके साथ ही छठ पूजा में 36 घंटा का निर्जला व्रत भी रखा जाता है, जिसकी चलते यह व्रत बहुत ही कठिन हो जाता है। अगर आप पहले बार छठ पूजा का व्रत करने वाली हैं तो इन बातों का अवश्य ध्यान रखें।
इस साल छठ पूजा का यह त्यौहार 17 नवंबर 2023 यानी शुक्रवार से शुरू होकर सोमवार के दिन 20 नवंबर को उगते सूर्य को अघ्र्य देकर संपन्न होगा।
नहाय खाए-
छठ पूजा के त्यौहार की शुरुआत नहाय खाए से होती हैं। इस दिन बिना नमक का भोजन किया जाता है। इसके लिए व्रती सुबह स्नान कर नए कपड़े धारण करती हैं फिर पूजा के बाद लौकी की सब्जी, चना दाल और चावल को प्रसाद के रूप में ग्रहण करती हैं, क्योंकि लौकी और दाल-चावल बेहद ही पौष्टिक आहार होता हैं इसलिए व्रती महिलाओं को यह भोजन कराया जाता है, ताकि वे अगले 36 घंटे तक अपने व्रत को आराम से कर ले और उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।
खरना में गुड़ की खीर-
छठ पूजा का दूसरे दिन खरना के नाम से जाना जाता है। इस दिन महिलाएं पूरा दिन व्रत रखती हैं और शाम को पूजा में गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद चढ़ती हैं। फिर इसी प्रसाद को ग्रहण कर अपना व्रत खोलती हैं, इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है खरना के भोजन के बाद 36 घंटे तक निर्जला व्रत शुरू होता है फिर छठ पूजा के तीसरे दिन शाम को डूबता सूरज को अर्घ्य देती हैं, लेकिन इसके बाद भी महिलाएं निर्जला व्रत जारी रखती हैं।
यह भी पढ़ें- Ahoi Ashtami 2023: अहोई अष्टमी व्रत की कथा सुन हो जाएंगे हैरान, यहां जानें
छठ पूजा पारण-
यह दिन छठ पूजा का आखिरी दिन होता है इस दिन व्रती उगते सूरज को अघ्र्य देकर प्रसाद के रूप में ठेकुआ, मिठाई और फल को अर्पण करती हैं। जिसके बाद महिलाएं इसे खाकर अपने 36 घंटे के छठ पूजा के व्रत को पूरा करती हैं। छठ पूजा के दौरान ज्यादातर महिलाएं नाक से सिंदूर भरती है ऐसा करना सोलह श्रृंगार में शामिल होता है। इसके साथ भी यह भी माना जाता है जो महिलाएं नाक से सिंदूर भरती है उनके पति की उम्र उतनी ही लंबी हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें- Diwali 2023: छोटी दिवाली पर इन उपायों को करने से व्यक्ति को होती है स्वर्ग की प्राप्ति, यहां जानें