Ayodhya Airport: श्री राम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जो अयोध्या में बन रहा है के पहले चरण का निर्माण कार्य दिसंबर के आखिर तक पूरा होने वाला है।केंद्रीय नगर विमान मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि, उन्होंने की बुलेट ट्रेन की परियोजना का पहला हिस्सा तीन साल में शुरू होने की उम्मीद है। उनका कहना है कि हम अपने पूंजीगत व्यय कार्यक्रम पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। जहां तक हवाई अड्डों का सवाल है हमारी 95,000 करोड़ रुपए की पूंजीगत व्यय की योजनाएं हैं। जिसमें सरकार का लगभग 25% और निजी क्षेत्र का 75% है। उनका कहना है वह दैनिक आधार पर परियोजनाओं की निगरानी कर रहे हैं। एक चार्ट बनाया गया है जिसमें परियोजना में हो रही प्रगति के बारे में उल्लेख किया गया है।
अगले साल तक चालू-
उन्होंने कहा कि मैं भरोसा दिलाता हूं, इस महीने के आखिर तक यह बनकर तैयार हो जाएगा और जब यह पूरा होगा, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवी मुंबई में दूसरा हवाई अड्डा और उत्तर प्रदेश में जेवर एयरपोर्ट अगले साल तक चालू हो जाएंगे। रेलवे क्षेत्र के बारे में उनका कहना है कि 2014 के बाद उच्च गति वाले वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत के साथ एक बदलाव आया, जो केवल 52 सेकंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार को छू सकती है।
ये भी पढ़ें- रेल मंत्री ने साझा की देश के पहले बुलेट ट्रेन स्टेशन का झलक, देखें यहां
3 साल के अंदर भारत में बुलेट ट्रेन-
देश रेल सेवाओं और यात्रियों की सुरक्षा में सुधार जारी रखने वाले हैं। 3 साल के अंदर भारत में हम बुलेट ट्रेन लाने जा रहे हैं। भारत रेल सेवा में पहला स्थान हासिल करेगा। उनका कहना है कि 2026 के आखिर और 2027 की शुरुआत में मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का पहला खंड शुरू हो जाएगा। उनका कहना है कि एयरपोर्ट के क्षेत्र में आजादी के 65 वर्षों के बाद से सिर्फ 74 हवाई अड्डे बनाए गए हैं। हालांकि 2014 के बाद से देश में 75 एयरपोर्ट और हेलीपैड जोड़े गए। जिससे कुल संख्या 149 हो गई और 2030 तक यह संख्या और आगे पहुंच जाएगी।
ये भी पढ़ें- UP से आया चौकाने वाला मामला, पुलिसकर्मी ने पुलिस स्टेशन में महिला को गलती से मारी गोली