इस समय इसराइल और हमास के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। गाज़ा में इजरायल हमास के खिलाफ लड़ रहेृा हैं। इस दौरान एक सैनिक का जान एक आईफोन ने बचाई। जानकारी के मुताबिक, इजरायल हमास युद्ध के दौरान एक सैनिक को लगी गोली आईफोन से जाकर टकरा गई। फोन ने गोली की रफ्तार को पूरी तरह से रोका और सैनिक की जान बच गई। इजरायल के प्रधानमंत्री को इस घटना की जानकारी दी गई और प्रधानमंत्री घायल सैनिकों से मिलने अस्पताल भी पहुंचे। आईफोन की वजह से सैनिक की जान बची है।
फोन पर गोली के निशान-
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है आईफोन कवर के साथ दिख रहा है। फोन पर गोली के निशान है और इस फोन को बेंजामिन को भी दिखाया गया है। एप्पल भले ही इस बात का दावा करता है कि वह आईफोन वाटरप्रूफ है। लेकिन क्या यह बुलेट प्रूफ है। इसका जवाब अभी तक कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर नहीं किया है।
यूक्रेनी सैनिक की भी जान बचाई-
इससे पहले जून 2022 में आईफोन ने रूस के खिलाफ लड़ रहे एक यूक्रेनी सैनिक की भी जान बचाई थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यह वीडियो लिविंग नाम के यूजर ने शेयर की है। लिविंग ने यह पोस्ट करते हुए बताया कि सैनिक के आईफोन ने उसे गोली लगने से बचा लिया। इससे सैनिक की जान बच गई और इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है।
ये भी पढ़ें- स्मार्टफोन की टूटी स्क्रीन से हो सकते हैं ये नुकसान, यहां जानें
गोली की रफ्तार धीमी-
वीडियो में आईफोन के कवर को देखा जा सकता है। गोली लगने से आईफोन डेमेज हो गया है और गोली सैनिक को लगने से पहले आईफोन मे लगी। इससे पहले बुलेट फोन को लगी, जिससे उसकी रफ्तार कम हो गई और रफ्तार कम होने से गोली सैनिक को घायल नहीं कर पाई। हालांकि यह जानकारी अभी नहीं मिली है कि सैनिक कौन से आईफोन का इस्तेमाल कर रहा था। मगर कयास लगए जा रहे हैं की शायद उसके पास और फोन एक्स था।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card की फोटो को कैसे करें अपडेट, जानें यहां