Maldive and India: इस समय भारत और मालदीव के बीच विवाद चल रहा है, सोशल मीडिया से शुरू हुई इस जंग ने अब एक नया रूप धारण कर लिया है। इसका असर अब टूरिस्ट्स पर भी पड़ने लगा है। भारत के लोगों के लिए घूमने के हिसाब से मालदीव काफी अच्छा है। लेकिन अब आप वहा घूमने नहीं जा पाएंगे और जिन भी लोगों ने पहले से ही बुकिंग कर रखी थी, वह भी कैंसिल कर दी गई है। इंडियन ट्रैवलिंग कंपनी ने मालदीप की बुकिंग को कैंसिल कर रही है। इसके साथ ही अब ट्रैवल कंपनियां सैलानियों को लक्षद्वीप जाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। इस विभाग के शुरू होने के बाद से ही लक्षद्वीप को लेकर बहुत से पैकेज निकाले गए। भारत की दूसरी सबसे बड़ी ट्रैवल पोर्टल कंपनी इस इजीमायट्रिप के को फाउंडर प्रशांत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें यह जानकारी दी गई है कि मालदीप और भारत विवाद के बाद से मालदीव की कोई भी बुकिंग स्वीकार नहीं की जाएगी।
लक्षद्वीप के लिए पांच पैकेज शुरू-
हमारे देश में हर साल करीब 3 लाख लोग मालदीव जाते हैं। फिलहाल इजीमायट्रिप पर आपको मालदीव जाने की सुविधा नहीं मिलेगी। फिलहाल आप लोग लक्षद्वीप घूमने का प्लान बना सकते हैं। इसके लिए लक्ष्द्वीप की ओर से कई सारे स्पेशल पैकेज भी दिए गए हैं। प्रशांत का कहना है कि हमारे पोर्टल पर लक्षद्वीप के लिए हाल ही में पांच पैकेज शुरू किए गए हैं। इसके साथ ही वह अयोध्या को भी बढ़ावा दे रहे हैं, लक्षद्वीप और अयोध्या को इस समय इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस बनाने की तैयारी की जा रही है। मेक मायट्रिप ने भी सोमवार को कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप जाने के बाद से इसकी बुकिंग 3400% तक बढ़ चुकी है।
लक्षद्वीप की तुलना मालदीप से-
मेक मायट्रिप ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि हमने प्रधानमंत्री की यात्रा से लक्षद्वीप के लिए प्लेटफार्म पर 3400 फीसदी मोदी के दौरे के बाद से ही लक्ष्दीप एक पसंदीदा पर्यटन स्थल बनकर उभरा है। बहुत से लोग भारतीय लक्षद्वीप की तुलना मालदीप जैसे विश्व स्तर पर मांग वाले समुद्र तट स्थलों से कर रहे हैं। उनका कहना है कि पीएम मोदी ने हमें दिखाया है कि भारत में भी घूमने की बहुत सी जगह पर आप ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- भारत में Petrol-Diesel की कीमत होगी कम, साऊदी अरब ने लिया ये बड़ा फैसला
पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा का मजाक-
पीएम मोदी ने लक्षद्वीप के फोटो और वीडियो शेयर कर भारतीयों को लक्षद्वीप जाने के लिए प्रेरित किया है। फिलहाल मेक मायट्रिप ने पिछले साल कुल 8000 करोड रुपए का कारोबार किया था। सोशल मीडिया पर इस समय लक्षद्वीप मालदीप के बीच में एक जंग छिड़ी हुई है। मालदीप के एक मंत्री ने पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा का मजाक उड़ाया है। इसके बाद से यह विवाद शुरू हुआ मालदीप में युवा आधिकारिक उप मंत्री मरियम ने एक्स पर पोस्ट किया और मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। मालदीप के नेता ने पीएम मोदी को कठपुतली भी कहा। हालांकि एक्स से अब उन्होंने अपने इस बयान को डिलीट कर दिया।
ये भी पढ़ें- LPG सिलेंडर की बुकिंग पर मिलता है 50 लाख का इंश्योरेंश, आपको नहीं देने होंगे 1 भी रुपए