यात्रियों को भारतीय रेलवे की ओर से बहुत सी सुविधाएं दी जा रही है और अब रेलवे की तरफ से खास अभियान शुरू किया गया है। जिसके मुताबिक आपको पूरे 25000 रुपए दिए जाएंगे। रेलवे की ओर से “मेरा टिकट मेरा ईमान” अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आपको यह पैसा मिलेगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार वाले विजेता को 12,500 मिलेंगे, इसके लिए आपको एक वीडियो बनाकर शेयर करना होगा और रुपए 25,000 तक का नगद पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। यह पश्चिम रेलवे द्वारा ईमानदार यात्रियों को पुरस्कृत करने का अभियान है। डिवीजन कार्यालय ने उच्च टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए प्रतियोगिता अभियान शुरू किया है।
एक वीडियो बनाएं, साझा करें और रुपये 25000/- तक का नकद पुरस्कार जीतने का मौका पाएं। !!
“मेरा टिकट मेरा ईमान” – मुंबई मंडल, पश्चिम रेलवे द्वारा ईमानदार यात्रियों को पुरस्कृत करने का अभियान।
डिवीजन कार्यालय ने उचित टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक… pic.twitter.com/hQ3N3pIjAm
— DRM – Mumbai Central, WR (@drmbct) January 8, 2024
उचित टिकट खरीदना क्यों-
रेलवे यात्रियों से दिए गए लिंक पर एक छोटा वीडियो अपलोड करने के लिए कहेगा। जिसमें बताया गया होगा की ट्रेन में यात्रा करने से पहले उचित टिकट खरीदना क्यों जरूरी है। इस प्रतियोगिता अभियान के एक भाग के रूप में आगे ट्रेडिंग के लिए मुंबई डिविजन पश्चिम रेलवे के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाएगा। अभियान 25 दिसंबर 2023 को लाइव हो चुका है। टॉप 3 वीडियो जिन्हें ज्यादा लाइक और शेयर मिले होंगे, उन्हें विजेता घोषित किया जाएगा।
प्रशंसा प्रमाण पत्र-
उन्हें 26 जनवरी को प्रशंसा प्रमाण पत्र और पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आपको 60 से 120 सेकंड का एक वीडियो या रील बनाकर अपलोड करनी होगी। आप गूगल लिंक या फिर QR कोड के जरिए अपने वीडियो को सबमिट कर सकते हैं। यह लिंक सभी टिकट काउंटर और हमारे सोशल मीडिया हैंडल डब्ल्यू एआर मुंबई पर उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें- भारत की पहली बुलेट ट्रेन का लुक हुआ अनवील, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं
विजेताओं की घोषणा किस आधार पर-
इसके अलावा विजेताओं की घोषणा वीडियो को मिले लाइक और शेयर की अधिकतम संख्या के आधार पर होगी। रेलवे की ओर से जिस भी वीडियो का सेलेक्शन किया जाएगा, उसे 25 जनवरी 2024 के दौरान सोशल मीडिया पर पोस्ट करना होगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले को 12,500 रुपए दिए जाएंगे। वहीं दूसरे स्थान पर आने वाले को 7,500 और तीसरे स्थान पर आने वाले व्यक्ति को 5,000 दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Ram Mandir के प्राण प्रतिष्ठा समारोह लेकर ममता बनर्जी ने BJP पर कसा तंज, कहा ये नौटंकी..