Bullet Train: भारत में बुलेट ट्रेन कब शुरू की जाएगी, इसका इंतजार सभी को है। अब सवाल यह उठता है कि भारत में चलने वाली पहली बुलेट ट्रेन कैसी नज़र आने वाली है और इसमें क्या सुविधाएं मिलेंगी। अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलने वाली भारत की पहली बुलेट ट्रेन के मॉडल को वाइब्रेंट गुजरात के दौरान अनवील कर दिया गया है। वाइब्रेंट गुजरात में भारत में चलने वाली बुलेट ट्रेन के मॉडल की पहली झलक भी देखने को मिली है। यह ट्रेन लाल और सफेद रंग की होने वाली है। इसका 1:10 स्केल का मॉडल पहली बार वाइब्रेंट गुजरात ट्रेड में नजर आया। भारत की पहली बुलेट ट्रेन के इंजन में सिर्फ एक ड्राइवर यानी कि लोको पायलट के बैठने की जगह होगी। इसे जापान की E5 सीरीज की तर्ज पर बनाया जा रहा है।
#BulletTrainProject
Land acquisition -100%
Pier Casting – 268.5 Km
Girder Launching -120.4 Km pic.twitter.com/jiVwiDegrv
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) January 8, 2024
नोज़ करीब 15 मीटर लंबी-
इस ट्रेन की खासियत यह है कि इसकी नोज़ करीब 15 मीटर लंबी है और इस नोज़ की वजह से ट्रेन अगर किसी टनल से गुजरेगी तो आवाज नहीं आएगी। मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली भारत की पहली बुलेट ट्रेन में तीन क्लास बनाए जाएंगे। फर्स्ट क्लास, बिजनेस क्लास और स्टैंडर्ड क्लास शामिल है।
ट्रेन में सुविधाएं-
ट्रेन की सीटें फ्लाइट की तरह होंगी और बैठने की में काफी आरामदायक भी होंगे। बुलेट ट्रेन में दिव्यांगों के लिए खास व्यवस्था की जाएगी और वह अपनी व्हीलचेयर के साथ टॉयलेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। भारतीय ट्रेनों में ऐसी सुविधा पहली बार होगी। यह अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलेगी और यह सफर सिर्फ 2 घंटे का होगा. 2 घंटे की यात्रा ज्यादा नहीं होती।
ये भी पढ़ें- Ram Mandir के प्राण प्रतिष्ठा समारोह लेकर ममता बनर्जी ने BJP पर कसा तंज, कहा ये नौटंकी..
ज्यादा कैटरिंग की सुविधा नहीं-
इसीलिए ज्यादा कैटरिंग की सुविधा नहीं है। लेकिन इसके बावजूद भी इसमें प्रोविजन रखे गए हैं। इसके बाद यह बड़ा सवाल है की बुलेट ट्रेन कब से शुरू होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन का ट्रायल रन 2026 में शुरू होगा। इसकी स्पीड करीब 320 किलोमीटर प्रति घंटे रखी जाएगी और बुलेट ट्रेन के निर्माण के लिए लैंड एक्विजिशन का काम 100% पूरा हो गया है।
ये भी पढ़ें- क्या नीतीश कुमार के आगे झुगेगा I.N.D.I.A गठबंधन? कांग्रेस को दिया JDU ने अल्टीमेटम