Ayodhya Ram Mandir: जिस दिन का सबको इंतजार था आज यानी 22 जनवरी को अयोध्या के नए राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस समारोह में पीएम मोदी समेत देश दुनिया के तमाम लोग मौजूद रहे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के अंतर्गत प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर राम श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। राम मंदिर में आम आदमी कब से दर्शन पाएंगे, क्या आपको कोई शुल्क देना पड़ेगा, आरती का समय क्या है आईए इन सवालों के बारे में जानते हैं।
श्रद्धालु कब कर पाएंगे दर्शन-
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर का प्रबंध किया जा रहा है। इस ट्रस्ट की स्थापना सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार द्वारा की गई थी। ट्रस्ट ही मंदिर निर्माण की निगरानी कर रहा था देश की नामी इंस्ट्रक्शन कंपनी मंदिर निर्माण में लगी है और आम आदमी 22 जनवरी प्रणाम प्रतिष्ठा के अगले दिन ही यानी 23 जनवरी से रामलला के दर्शन कर पाएंगे। ट्रस्ट के मुताबिक, 22 जनवरी को श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था नहीं की गई। अगले दिन से कपाट अन्य लोगों के लिए भी खोल दिए जाएंगे।
आरती का समय-
राम मंदिर सुबह 7:00 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक और इसके बाद दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक काम श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। दोपहर में 2:30 बजे विश्राम के लिए मंदिर को बंद रखा जाएगा। इसके अलावा राम मंदिर में रामलाल की दिन में तीन बार आरती की जाएगी। पहले सुबह 6:30 बजे, जिसे जागरण या श्रृंगार आरती कहा जाता है, दूसरे दोपहर 12:00 बजे जिसे भोग आरती कहते हैं और वहीं तीसरी शाम को 7:30 बजे जिसे संध्या आरती कहा जाता है।
दर्शन निशुल्क-
अयोध्या मंदिर की आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को श्री राम मंदिर क्षेत्र ट्रस्ट से पास लेना होगा। पास के लिए वैध पहचान पत्र होना जरूरी है। ट्रस्ट के मुताबिक एक बार सिर्फ 30 लोग ही आरती में शामिल हो सकते हैं। अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन निशुल्क होगा और रामलाल के दर्शन के लिए किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। दिन में तीन बार आरती होती है, इसके लिए आपको पास लेना जरूरी है, जिसके पास पास होगा वही आरती में शामिल हो सकेगा।
ये भी पढ़ें- Pran Pratistha के दौरान राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा मेरी क्या गलता है मैं मंदिर नहीं…
कैसे जाएं अयोद्धया-
बस, रेल या हवाई मार्ग से आप अयोध्या जा सकते हैं। अयोध्या रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी सिर्फ 5 किलोमीटर है। वहां से ऑटो रिक्शा या फिर ई रिक्शा से आप मंदिर जा सकते हैं। इसी तरह अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे से मंदिर की दूसरी करीब दूरी करीब 17 किलोमीटर है. लखनऊ हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से अयोध्या जाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir में कैसे मिलेगी एंट्री, जनता के लिए कब खुलेगा मंदिर, यहां जानें डिटेल