इस समय कांग्रेस नेता Rahul Gandhi भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं और वह अब मेघालय से एक बार फिर असम में प्रवेश करेंगे। यह यात्रा सबसे बड़े शहर गुवाहाटी के बाहरी इलाकों से होकर गुजरेगी। क्योंकि सरकार ने शहर के बीच से निकलने की अनुमति नहीं दी है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच यात्रा को गुवाहाटी शहर में जाने से रोकने के बाद धक्का मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। राहुल गांधी का कहना है कि उन्हें छात्रों से बात करने से रोका जा रहा है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा करीब सुबह 10:00 बजे ट्विंस होटल से निकल कर आगे बढ़ी है।
बैरिगैड लगाकर रोके जाने पर राहुल गांधी-
Rahul Gandhi का गुवाहाटी में सर्वाधिक संबोधन होने वाला है और यह यात्रा का दूसरा दिन है, जो असम के विष्णु पूर्व में पूरा हो जाएगा।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बैरिगैड लगाकर रोके जाने पर कहा कि “असम में जिस तरह रास्ते पर आज भारत जोड़ो यात्रा निकाली है, इस रास्ते को जेपी नड्डा की रैली और बजरंग दल रैली निकाली गई थी। लेकिन हमारी पदयात्रा को रोका जा रहा है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बैरिगैड्स को हटा दिया। इसीलिए यह मत सोचना कि कांग्रेस का कार्यकर्ता कमजोर है, कांग्रेस का कार्यकर्ता बब्बर शेर है।”
सिविल सोसाइटी के लोगों से चर्चा-
कांग्रेस द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के मुताबिक, राहुल गांधी मेघालय के लिए जिले में एक होटल में उत्तर पूर्वी कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक करने वाले हैं। इसके बाद से वह गुवाहाटी में छात्रों और सिविल सोसाइटी के लोगों से चर्चा करेंगे। राहुल गांधी एक सार्वजनिक संबोधन देंगे और यात्रा मुख्य शहर को बाईपास करने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजरेगी। पार्टी का दावा है कि पुलिस ने उन्हें उनके शहर में पदयात्रा करने की अनुमति नहीं दी है। Rahul Gandhi गुवाहाटी से लगभग 70 किलोमीटर दूर एक जिले के एक सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं।
ये भी पढ़ें- म्यांमार सेना का विमान भारतीय सीमा में हुआ क्रैश, भागकर आए सैनिकों के….
यात्रा 2021 मार्च को मुंबई में जाकर खत्म-
बारपेटा जिले के पेट्रोल पंप से कुकरपार तक एक पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें Rahul Gandhi लोगों से मिलते हुए नजर आएंगे। इसके बाद संबोधन होगा और रात्रि विश्राम विष्णुपुर में होगा। 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई यह यात्रा 2021 मार्च को मुंबई में जाकर खत्म हो जाएगी। राहुल गांधी यात्रा के दौरान लगातार असम के मुख्यमंत्री को देश का सबसे भ्रष्ट नेता कह रहे हैं। जिसके बाद भाजपा ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया। कांग्रेस का कहना है कि असम में यात्रा को मिल रहे प्यार से मुख्यमंत्री घबरा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: आम लोग कब कर पाएंगे दर्शन, क्या देना होगा शुल्क, यहां जानें सब