INDIA Alliance को एक के बाद एक झटका मिल रहा है, बिहार और पश्चिम बंगाल से झटका मिलने के बाद अब हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता सुशील गुप्ता ने कहा है कि उनकी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ने वाली है। सुशील गुप्ता का कहना है कि हम हरियाणा के 90 विधानसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा के बारे में हमने नेशनल लीडरशिप को यह स्पष्ट कर दिया है कि हम मजबूत हैं। हम गठबंधन में भी और अकेले भी चुनाव लड़ सकते हैं। आखिरी फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा किया जाएगा।
आदमी पार्टी की ओर से पंजाब में-
इससे पहले भी बुधवार को आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब में कांग्रेस के लिए डराने वाले बयान आए थे। बुधवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने यह कहा था कि उनके राज्य में आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री ने बयान ऐसे समय पर दिया था जब आप और कांग्रेस के बीच आम चुनाव के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गोवा और गुजरात में सीट बटवारे को लेकर बातचीत हो रही है।
चंडीगढ़ महापुर चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन-
हालांकि AAP ने चंडीगढ़ महापुर चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका मिला था। ममता बनर्जी ने कांग्रेस पार्टी के साथ किसी तरह के गठबंधन के साथ कार्य करने से इनकार कर दिया था। हालांकि कांग्रेस के नेताओं उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Nitish Kumar क्यों नहीं बने इंडिया गठबंधन के PM फेस, कांग्रेस ने बताई वजह
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी-
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी ने बुधवार को ऐलान किया था, कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। टीएमसी की ओर गठबंधन से दूरी बनाने की वजह अधीर रंजन चौधरी को बताया जा रहा था। इसके अलावा पार्टी की ओर से कहा गया कि कांग्रेस उनके सुझावों पर ध्यान नहीं दे रही थी।
ये भी पढ़ें- Gyanvapi को लेकर हिंदू पक्ष का बड़ा दावा, ASI की रिपोर्ट में बड़े हिंदू मंदिर का जिक्र