One Plus 12R: वनप्लस ने कुछ ही दिनों पहले अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, जिसका नाम One Plus 12R है और फैंस को काफी दिन से इस डिवाइस का बेसब्री से इंतजार था। अगर आप वनप्लस 12r स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो इसके आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। क्योंकि इस स्मार्टफोन पर 6 फरवरी दोपहर 12:00 बजे से सेल स्टार्ट होने वाली है। यह सिर्फ वनप्लस इंडिया वेबसाइट और अमेजॉन पर ही उपलब्ध होगा। सेल में इन स्मार्टफोन को खरीदने पर यूजर्स को अच्छा खासा डिस्काउंट भी मिलेगा। अमेजॉन ने वनप्लस 12R स्मार्टफोन की बिक्री पर कुछ बैंक ऑफर्स और अन्य बेनिफिट्स के बारे में बताएं बताया है, जो स्मार्टफोन की बिक्री के पहले दिन मिलेंगे। सुप्रीम कोर्ट की मदद से यूजर इन ऑफर्स की मदद से यूजर्स स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीद पाएंगे।
वनप्लस बड्स z2 मिलेगा साथ-
अगर आप One Plus 12R खरीदना चाहते हैं तो आप ICICI क्रेडिट कार्ड या फिर वन कार्ड से पेमेंट करते हैं। तो आपको 1000 का डिस्काउंट मिलेगा, जो कस्टमर फोन की सेल शुरू होने के पहले 12 घंटे के अंदर इसे आर्डर करते हैं, उन्हें वनप्लस बड्स z2 मिलेगा, जिसकी कीमत 4,999 है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि वनप्लस के पास देने के लिए बर्ड्स z2 की सीमित संख्या है। इसलिए हो सकता है कि पहले 24 घंटे में खरीदारी करने वाले सभी यूजर्स इसका लाभ न उठा पाएं। यह पहले आओ पहले पाओ पर आधारित है।
प्रोटक्शन प्लान पर 50% की छूट-
वनप्लस 12 की खरीद पर ग्राहक 2250 रुपए तक के जियो प्लस लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें 599 के पोस्टपेड प्लान पर डेढ़ सौ रुपए प्रति बिलिंग साइकिल की छूट जैसे लाभ शामिल होंगे। वनप्लस की इंडियन वेबसाइट के मुताबिक, ग्राहकों को OnePlus 12R को लिंक करके आरसीसी लिंक डिवाइस में वनप्लस ऑडियो के लिए 1200 रुपए तक और वनप्लस पैड के लिए 3000 रुपए तक का कूपन भी मिलेगा। वनप्लस स्माटफोन की खरीद पर प्रोटक्शन प्लान पर 50% की छूट भी दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- Noise ने लॉन्च किए Xero Earbuds, खासियत और कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान
6 महीने का सब्सक्रिप्शन-
इसके साथ ही वनप्लस 12 खरीदने वाले ग्राहकों को Google One का 6 महीने का सब्सक्रिप्शन और युटुब प्रीमियम का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। वनप्लस का 12R स्मार्टफोन दो रैम और स्टोरेज वेरिएंट में आता है। यह 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 39,999 में उपलब्ध है। जबकि 16GB रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 45,999 रखी गई है। कंपनी ने वनप्लस आर के लिए तीन एंड्राइड अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का भी वादा किया है।
ये भी पढ़ें- Paytm में रखे रुपयों का 29 फरवरी के बाद क्या होगा? जानें RBI ने क्या कहा