Farmers Protest: किसान आंदोलन के दौरान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों में से एक किसान की मौत हो गई। खनोरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे इस किसान ने गुरुवार रात को अपनी आखिरी सांस ली। दर्शन सिंह के तौर पर मृतक की पहचान की गई है, जिसकी उम्र 62 साल बताई जा रही है। दर्शन सिंह की मौत कैसे हुई इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिलहाल पोस्टमार्टम जारी है और इसके बाद मौत का कारण सामने आ जाएगा।
कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में इलाज-
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, दर्शन सिंह गुरुवार रात करीब 11:00 बजे बेहोश हो गए। तबीयत खराब होने पर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में उनका इलाज किया गया और कुछ समय बाद उन्हें पटियाला के सरकारी राजेंद्र हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ऐसा कहा जा रहा है कि उनके घर पर उनका एक बेटा, एक बेटी और पत्नी हैं। उनके बेटे की शादी 15 दिन पहले ही हुई थी। सिंह की मौत के बाद उनके घर में गमगीन माहौल बना हुआ है।
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का बयान-
परिवार के लोगों के आंसू रुक नहीं रहे। दर्शन सिंह की मृत्यु के बाद किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का बयान आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह खनोरी बॉर्डर पर थे और इस किसान आंदोलन के चौथे शाहिद हैं। उनकी पहचान दर्शन सिंह के रूप में हुई है और उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई। शहीद को पिछले तीन शहीदों के समान ही मुआवजा दिया गया है और उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Mamata Banerjee ने खोले इंडिया गठबंधन के लिए दरवाजे, Congress को TMC ने दिया ये ऑफर
प्रत्येक को मुआवज़े के रूप में 5 लाख रुपए-
उनका कहना है कि पहले प्रत्येक को मुआवज़े के रूप में 5 लाख प्रदान किए गए हैं। इस दौरान पंढेर से पूछा गया कि किसान आंदोलन किस दिशा में बढ़ता दिख रहा है तो इस पर उन्होंने कहा कि बैठक के बाद इस बारे में आगे की जानकारी दी जाएगी। पंजाब हरियाणा के किसान संगठनों ने 13 फरवरी को एमएससी और कर्ज की माफी समेत बहुत सी मांगों को लेकर मोर्चा शुरू किया था। दिल्ली में प्रवेश करने से पहले किसानों की रोजाना पुलिस से झड़प होती है।
ये भी पढ़ें- Farmer Protest के बीच गन्ने के दाम को लेकर सरकार ने किया बड़ा फैसला, क्या किसान हट जाएंगे..