Kaushambi Blast: हाल ही में यूपी के कौशांबी में मौजूद एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हो गया। इस धमाके का आवाज़ इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर तक सुनाई दी। पटाखे के चिथड़े कई किलोमीटर तक देखे गए हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है और बहुत से लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। एसपी समेत कई थानों की फोर्स घटना स्थल पर मौजूद है। बचाव कार्य जारी है, लोकल पुलिस और जनता बचाव कार्यों में जुटे हैं।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया-
इस हादसे के घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुखद हादसा कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे से सामने आई है। इस पटाखे फैक्ट्री में 18 लोगों के फंसे होने की खबर सामने आई है। धमाके के बाद आसपास के मकानों में भी दरार आ चुकी है। पुलिस और दमकल विभाग के लोग हालात संभालने की कोशिश कर रहे हैं। ब्लास्ट इतना ज्यादा भयानक था कि चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
इलाके में कोहराम-
इस हादसे के बाद से भरवारी के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। दूर-दूर से लोग घटनास्थल की ओर दौड़ रहे हैं। पुलिस ने उन्हें खतरनाक क्षेत्र में जाने से रोक दिया है। इस धमाके की गूंज यूपी की राजधानी लखनऊ तक महसूस की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए मृत्यकों को परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
ये भी पढ़ें- भारत के सबसे लंबे केबल आधारित पुल का आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, यहां जानें खासियत
राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश-
तत्काल मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश मिले हैं। घायलों के समुचित उपचार के निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि यह फैक्ट्री खलीलाबाद के रहने वाले शराफत अली की है। इस हादसे में शराफत अली समेत कई लोग बुरी तरह से जल गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया है कि अन्य घायलों में बबलू पटेल, कौशल अली, शराफत अली और अशोक पटेल अली को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया है।
ये भी पढ़ें- UP Police Bharti पेपर लीक मामले में सरकार का बड़ा फैसला, रद्द की गई परीक्षा, जानें फिर कब..