Jharkhand Train Accident: हाल ही में झारखंड में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। राज्य में जामताड़ा के कल झरिया स्टेशन के पास देर शाम यह दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार ट्रेन कई लोगों के ऊपर से गुजर गई। जिसमें दो लोगों के मरने की खबर सामने आई है। घटना के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जामताड़ा के डिप्टी कमिश्नर का कहना है एक ट्रेन कल झरिया स्टेशन के पास लोगों के ऊपर से गुज़र गई। घटना में कुछ लोगों के मरने की सूचना है। लोगों की मदद से मेडिकल टीमें और एंबुलेंस मौके पर भेजी गई है।
एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना-
जानकारी मुताबिक, भागलपुर जा रही है अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना मिलने पर ड्राइवर ने ब्रेक मार कर उसे रोक दिया था। इसी बीच आग लगने की खबर से हरे कई लोग ट्रेन धीमे होते ही पास वाले ट्रैक पर कूद गए। इस दौरान दूसरी ओर से तेज रफ्तार झाझा आसनसोल ट्रेन गुजर गई। जिसकी चपेट में बहुत से यात्री आ गए।
यात्रियों की पहचान-
इस घटना मरने वाले दो यात्रियों की पहचान हो चुकी हैं। उनके नाम सिकंदर कुमार निवासी और दूसरे का मनीष कुमार निवासी कटिहार बिहार है। जामताड़ा के एसडीएम अनंत कुमार दिनेश ने घटना के बारे में कहा है कि रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन रुकी और कुछ यात्री उतरे और दूसरी लोकल ट्रेन की चपेट में आ गए। सूचना मिली कि कुछ लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारी तलाशी अभियान चला रहे हैं और अब तक 2 शव बरामद किए गए।
ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal को दिल्ली एलजी नें क्यों कहा झूठा, 17 लाख उपभोक्ताओं का पैसा ब्याज..
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू-
झारखंड में हुई ट्रेन हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुख जाताया है। उन्होंने पोस्ट करके कहा कि झारखंड में जामताड़ा जिले में एक रेल दुर्घटना में अनेक लोगों के आकस्मिक मृत्यु का समाचार दुखद है, मैं शोक संपत परिवार जनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हैं।
ये भी पढ़ें- Mushroom में सोने के नैनोकण का उत्पाद, Goa के शोधकर्ताओं ने किया सफलता का दावा