Holi 2024: हर साल फाल्गुन पूर्णिमा की रात को होलिका दहन होता है और उसके अगले दिन रंगों की होली का पवित्र पर्व मनाया जाता है। इस साल 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 25 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि भगवान कृष्ण की जन्मस्थल पर होली का महोत्सव 40 दिन चलता है। बसंत पंचमी के दिन वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी को रंग-गुलाल चढ़ाकर होली के महोत्सव की शुरुआत की जाती है जोकि होली तक चलती है। इस होली महोत्सव के दौरान मथुरा, वृंदावन और बरसाने में मानो स्वयं भगवान कृष्ण होली खेलने आते हैं, रोजाना यहां पर विभिन्न मंदिरों में होली से जुड़े आयोजन किए जाते हैं जिसमें रंग-गुलाल की होली, लट्ठमार होली, फूलों की होली भी शामिल है।
40 दिनों तक होली महोत्सव-
उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र में होली का महोत्सव बहुत खास और अनोखा होता है। ब्रज में यानी मथुरा-वृंदावन सहित वह पूरा क्षेत्र जहां भगवान कृष्ण का बचपन बीता है जिसमें मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, गोकुल, नंदगांव और बरसाना शामिल है। इन सभी जगह बसंत पंचमी से लेकर होली तक हर रोज होली खेली जाती है यहां की होली इतनी प्रसिद्ध है की देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी कई हजार लोग यहां पर होली देखने और खेलने आती हैं। ब्रज की होली बड़ी अनोखी होती है क्योंकि यहां पर रंगों से लेकर फूलों और लट्ठमार होली खूब खेली जाती हैं, होली के दौरान ब्रज ऐसा लगता है जैसे स्वर्ग धरती पर आ गया हो इस साल ब्रज की होली का शेड्यूल इस प्रकार रहेगा।
यह भी पढ़ें- Mahashivratri पर इन चीजों से करें महादेव का रुद्राभिषेक, रोगों से मिलेगी मुक्ति, यहां जानें
होली शेड्यूल-
17 मार्च 2024 को बरसाना के राधा रानी मंदिर में फाग आमंत्रण महोत्सव एवं लड्डू होली खेली जाएगी। जिसके बाद 18 मार्च को बरसाना के राधा रानी मंदिर में लट्ठमार होली का अयोजन किया जाएगा। 19 मार्च को विश्वप्रसिद्ध लट्ठमार होली नंदगांव में खेली जाएगी, 20 मार्च को वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में फूलों वाली होली खेली जाएगी यर होली बेहद ही खास होती हैं, साथ ही उसी दिन कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भी होली खेली जाएगी। जिसके बाद 21, 22 मार्च को गोकुल में छड़ी मार होली का आयोजन किया जाएगा और 23 मार्च को वृंदावन के राधा गोपीनाथ मंदिर में विधवा महिलाओं की होली आपको यह होली अवश्य दिखनी चाहिए। 24 मार्च को होलिका दहन होगा और एक बार फिर बांके बिहारी मंदिर में फूलों वाली होली खेली जाएगी, 25 मार्च रंग वाली होली मथुरा-वृंदावन में धूमधाम से खेली जाएगी, आखिर में 26 मार्च के दिन ब्रज की होली की समाप्ति का होती है और इस दिन बलदेव दाऊजी मंदिर पर हुरंगा होली खोली जाती हैं।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips for office: ऑफिस के वास्तु दोष को दूर करती है ये चीजें, व्यापार में होगी दिन-रात बढ़ोत्तरी, यहां जानें