Mahashivratri 2024: हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पवित्र पर्व मनाया जाता है।ठीक इस प्रकार इस साल 8 मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी, वहीं महाशिवरात्रि को लेकर यह मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह के पवित्र बंधन में बंधे थे, इस दिन विधि-विधान से देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना करने, व्रत रखने और शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। महाशिवरात्रि पर इन विशेष चीजों से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
महाशिवरात्रि पर महाकाल का रुद्राभिषेक-
महाशिवरात्रि पर आप भगवान शिव का शक्कर के पानी से रुद्राभिषेक कर सकते हैं, ऐसा करने से आध्यात्मिक और शारीरिक लाभ प्राप्त होता है और इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। शक्कर के पानी का सेवन भक्ति में भी विशेष रूप से किया जाता है और इस रुद्राभिषेक से भगवान शिव की कृपा के साथ ही मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
गंगाजल से रुद्राभिषेक-
महाशिवरात्रि पर गंगाजल से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक और शारीरिक लाभ तो प्रदान होता ही है साथ ही गंगाजल रोगों से मुक्ति दिलाने में भी मदद करता है। इस अभिषेक से व्यक्ति का मानसिक स्वास्थय सुधराता है और शास्त्रों के अनुसार, रुद्राभिषेक के दौरान गंगाजल का इस्तेमाल करने से आत्मा को शांति और ऊर्जा की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें- Ramadan 2024: रमजान के पवित्र महीने में भूलकर भी ना करें ये काम, यहां जानें
घी से रुद्राभिषेक-
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का अभिषेक करना काफी शुभ माना जाता है वहीं शास्त्रों के मुताबिक, घी से रुद्राभिषेक करना एक प्राचीन परंपरा है, जोकि हमें आध्यात्मिक और शारीरिक लाभ प्रदान करती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि शिव पूजा में घी का प्रयोग करना बहुत शुभ होता है इससे घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
यह भी पढ़ें- Vishwakarma Jayanti पर करें ये उपाय, तरक्की के खुलेंगे दरवाज़े, व्यापार में होगा लाभ