अपने प्रीमियम सेलिंग आउटलेट चैन नेक्सा रेंज के तहत मारुति सुजुकी ने आने वाली कारों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दिया है। जो पूरे मार्च तक मान्य होने वाला है और डिस्काउंट ऑफर के तहत MY2024 कारों के लिए 87,000 जबकि MY2023 स्टॉक के लिए 10,000 से लेकर 1.53 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप भी मार्च में मारुति की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको इस डिस्काउंट ऑफर की कंप्लीट डिटेल बताने वाले हैं। मारुति सुजुकी इग्निस पर मिलने वाला डिस्काउंट 62,000 है, जो इसके MY2023 स्टॉक पर दिया जा रहा है।
इग्निस के MY2024 पर-
इग्निस के MY2024 पर 40,000 रुपए की नगदी छूट दी जा रही है। वहीं मारुति सुजुकी की हॉट सेलिंग प्रीमियम हैचबैक बलेनो पर 57,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जो कि इसके 2023 और 24 दोनों मॉडल पर एक बराबर है। इसके पेट्रोल एजीएस ट्रिम्स पर सबसे ज्यादा बेनिफिट मिलेगा। इसके अलावा सीएनजी वेरिएंट खरीदने पर यह डिस्काउंट 25,000 तक हो जाएगा।
मारुति सियाज़ कंप्लीट लाइनअप-
मारुति सियाज़ के कंप्लीट लाइनअप पर मार्च में 60,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। मारुति फ्रोंक्स टर्बो पर 32,000 तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा वेलोसिटी पर 53,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जो की कुल मिलाकर 75,000 तक का हो जाता है। रेगुलर 1.2 और लीटर फ्रोंक्स की बात की जाए तो इस पर मिलने वाला डिस्काउंट 27,000 रुपए है और सीएनजी वेरिएंट पर 10,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है।
मारुति की जिम्नी-
मारुति की जिम्नी 2023 और 24 टॉप पर सबसे बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसमें जिम्नी के 2023 टॉप पर 1.53 लाख रुपये जबकि नहीं 2024 वेरिएंट पर 53,000 तक की छूट मिल रही है। मारुति सुजुकी के कारों पर मिलने वाला डिस्काउंट 2023 स्टॉक की उपलब्धता पर निर्भर करता है। डिस्काउंट के तहत आप खरीदने का मन बनाने से पहले नजदीकी डीलरशिप से संपर्क ज़रुर करें।
ये भी पढ़ें- गाड़ी पर लगवाना चाहते हैं VIP नंबर प्लेट, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप
ग्रैंड विटारा-
मारुति सुजुकी की XL6 पर 20,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है जो पेट्रोल वेरिएंट तक ही सिमित है। मारुति की बेस्ट सेलिंग कारों में से ग्रैंड विटारा पर डिस्काउंट दिया जा रहा है, 2023 स्टॉक ग्रैंड विटारा खरीदने पर आपको दो 1.2 लाख रुपए तक का बेनिफिट हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Mahindra ने लॉन्च किया थार अर्थ एडिशन, यहां जानें कीमत और फीचर