Miss World 2024: सिनी शेट्टी जोकि साल 2022 में 31 कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ Miss India बनी थी, वे अब 2024 में Miss World प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही है। सिनी शेट्टी मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद 71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत को गौरवान्वित करने वाली हैं, जिसी बीच सिनी मिडिया की चर्चाओं में बनी हुई हैं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का फाइनल 9 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 117 देश की कंटेस्टेंट शामिल होगी।
सिनी शेट्टी बेहतरीन भरतनाट्यम नृत्यांगना-
बीते महीने फरवरी में नई दिल्ली में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की शुरुआत हुई, इस मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में खास बात यह है कि पूरे 28 साल बाद भारत मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ सिनी शेट्टी इस समय खबरों और सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं, आपको बता दें कि सिनी शेट्टी का जन्म साल 2003 में मुंबई में हुआ और वह मुबंई में ही पली-बढ़ी, जबकि उनका परिवारन कर्नाटक का रहने वाला है सनी ने अपने पढ़ाई अकाउंटिंग और फाइनेंस में पूरी की और उन्होंने चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट की पढ़ाई भी की है। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 रह चुकीं सिनी शेट्टी ना सिर्फ पढ़ाई में अच्छी है वे एक बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर भी हैं। सिनी ने मात्र 4 साल की उम्र में डांस करना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली स्टेज परफॉर्मेंस देकर सभी को अपना दिवाना बना लिया।
यह भी पढ़ें- कानपुर के वैभव गुप्ता बने Indian Idol 14 के Winner, प्राइजमनी के साथ जीता ये खास तोहफा
सोशल मीडिया पर एक्टिव –
सिनी शेट्टी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने सोशल मीडियी अकाउंट पर अपनी खूबसूरत फोटो और डांस वीडियो को सांझा करती रहती हैं। सिनी शेट्ट के फैंस मिस वर्ल्ड 2024 को लेकर प्रार्थना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Pankaj Udhas Death: पंकज उधास के अंतिम संस्कार को लेकर उनके परिवार ने दी ये जानकारी, यहां जानें