Holi Party: बीते शुक्रवार को ईशा अंबानी ने होली रखी जिसमें बड़े-बड़े सितारें शामिल हुए। ईशा अंबानी की होली पार्टी में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का शानदार लुक देखने को मिला। इस बीच ईशा अंबानी की होली पार्टी में उसकी दोनों भाभीयों श्लोका अंबानी और राधिका मर्चेंट बेहद ही खूबसूरत लुक में दिखी, श्लोका अंबानी और राधिका मर्चेंट का होली लुक बड़ी-बड़ी अभिनेत्री को भी मात दे रहा था।
ईशा अंबानी की होली पार्टी-
अंबानी परिवार की लाडली बेटी ईशा अंबानी ने बीते शुक्रवार को एक होली पार्टी ऑर्गेनाइज की जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारें शामिल हुए। वहीं इस पार्टी की जान अंबानी फैमिली की दोनों बहूएं बेहद ही खूबसूरत लुक नज़र आईं। अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका अंबानी और होने वाली छोटी बहू रानी राधिका मर्चेंट के साथ ईशा अंबानी की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ईशा अपनी दोनों भाभीयों के साथ बेहद ही प्यारी और खूबसूरत लग रही है।
यह भी पढ़ें- Bollywood: फिल्मी करियर को छोड़ राजनीति में एंट्री करेंगे Randeep Hooda, यहां जानें
होली पार्टी में आएं बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारें-
ईशा अंबानी की होली पार्टी एंटीलिया में ही रखी गई जहां पर अंबानी और बुल्गारी ने ‘ए रोमन होली’ बैश थीम रखा। साथ ही इस पार्टी में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना, अदिति राव हैदरी, शरवरी वाघ सहित कई बड़े सितारे शामिल हुए। प्रियंका चोपड़ा मुंबई ही बुल्गारी स्टोर लॉन्च के चलते आई हैं, होली पार्टी में अभिनेत्री ने पीच स्लिट साड़ी और गले में महंगा कर आई। अपने इस लुक में प्रियंका बला की खूबसूरत लग रही थी वहीं उन्होंने बुल्गारी के सीईओ और ईशा अंबानी के साथ पोज दे मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा। जबकि ईशा अंबानी का इस होली पार्टी में ग्लैमरस लुक देखने को मिला। ईशा ने ऑफ शोल्डर मल्टी कलर गाउन और गले में लग्जरी ज्वेलरी पहन रखी थी, जिसमें वे बहुत ही खूबसूरत और कॉन्फिडेंट लग रही थी।
यह भी पढ़ें- Don 3 में जान्हवी कपूर लगा सकती हैं अपने डांस का तड़का, करीना कपूर को करेंगी रिप्लेस, यहां जानें