Rohit Sharma: IPL 2024 से पहले रोहित शर्मा को आश्चर्यजनक रूप से मुंबई इंडियंस के कप्तान पद से हटाए जाने के तकरीबन 3 महीने बाद फ्रेंचाइजी के कैम्प में नज़र आए। मुंबई ने ट्रेड के जरिए गुजरात टाइटंस से खरीदे गए हार्दिक पांड्या को MI का नया कप्तान चुना इस फैसले की फ्रेंचाइजी फैंस और अनुभवी खिलाड़ियों ने खूब आलोचना की। IPL के इस टूर्नामेंट से पहले मुंबई इंडियंस के लिए चिंता बन गई है।
🙂 ➡️ 😊 ➡️ 😃 ➡️ 😁#OneFamily #MumbaiIndians @ImRo45 pic.twitter.com/PtPtYBGsfc
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 19, 2024
रोहित शर्मा ने तस्वीरें की शेयर-
हिटमैन के नाम से प्रसिद्ध रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें सांझा की जिनके कैप्शन में उन्हें कुछ नहीं लिखा। साल 2013 के सीजन में रोहित शर्मा ने पहली बार MI टीम के कप्तान की कमान संभाली थी, जिसके बाद से रोहित ने फिर कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा है। रोहित ने मुंबई इंडियंस टीम को 5 बार IPL का विजेता बनाया और 2013 से 2023 तक रोहित शर्मा से ज्यादा किसी भी खिलाड़ी ने IPL खिताब नहीं जीता।
यह भी पढ़ें- Virat kohli को लेकर डेल स्टेन ने दिया बड़ा बयान, T-20 World Cup के लिए IPL में बनाने पड़ेगें शानदार रन, यहां जानें
रोहित शर्मा का बैटिंग वीडियो-
MI ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रोहित शर्मा की बैटिंग प्रैक्टिस का वीडियो सांझा किया। इसमें रोहित शानदार अंदाज में एक के बाद एक बेहतरीन शॉट लगा रहे हैं, उनका यह अंदाज इस बात की ओर संकेत कर रहा है कि वे आईपीएल में अपना नया अवतार दिखाने वाले हैं और अपनी नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: RCB की टीम में वापिस करेंगे Virat Kholi, यहां जानें