Badaun Double Murder: मंगलवार की शाम को यूपी के बदायूं में हुई बच्चों की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस हत्या के आरोपी साजिद का 3 घंटे के अंदर एनकाउंटर कर दिया। जिन बच्चों की हत्या हुई है उनके माता-पिता का कहना है कि साजिद से उनकी कोई दुश्मनी नहीं थी। वह बच्चों के बाल भी काटा करता था। मृतक बच्चों के पिता विनोद सिंह का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर साजिद ने उनके बेटे की हत्या क्यों की है। साजिद ने मेरी पत्नी से 5000 रुपए मांगे थे, जो उसे दे दिए गए थे। विनोद ने कहा कि साजिद के भाई जावेद का पकड़ा जाना बहुत जरूरी है, जिससे कि पता चल सके कि दोनों बच्चों की हत्या आखिर क्यों की गई। किसी दूसरे के इशारे पर तो यह हत्या नहीं हुई है।
विनोद सिंह की पत्नी से 5000 रुपए मांगे-
साजिद के एनकाउंटर के बाद अब जावेद पकड़ा जाएगा, तभी पता चलेगा की हत्या क्यों है। इसलिए उसका एनकाउंटर नहीं जिंदा पकड़ना ज्यादा जरूरी है। यह घटना बदायूं के सिविल लाइंस थाना के बाबा कॉलोनी का है। जहां पर मंगलवार की देर शाम साजिद नाम का एक शख्स अपनी दुकान के सामने वाले विनोद सिंह के घर आया था। इस दौरान उसने विनोद सिंह की पत्नी से 5000 रुपए मांगे। जब उसने पैसे ले लिए तो उसने कहा की तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही और छत पर चला गया। जब दोनों बच्चे छत पर ही मौजूद थे। उसने उन पर हमला कर दिया, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई।
जावेद को भी आरोपी बनाया गया-
बच्चों के पिता विनोद सिंह की ओर से बदायूं के सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कर दी गई। इसमें साजिद के साथ-साथ उसके भाई जावेद को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने साजिद को एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया। अब जावेद की तलाश जारी है। पुलिस जावेद की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। इस घटना पर मृतकों के भाई युवराज ने बताया कि साजिद ने मेरे बड़े भाई से चाय मंगवाई थी और छोटे भाई से पानी मंगवाया था। जब बड़ा भाई चाय लेकर आया तो उसको मार दिया, फिर छोटा भाई आया तो उसे भी मार दिया। मेरा छोटा भाई चीखा था, तब मैं ऊपर गया।
ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal ने ED के भेजे गए समन को लेकर किया हाई कोर्ट का रुख, शराब घोटाले..
साजिद और जावेद दोनों वहां मौजूद-
मृतकों के भाई ने कहा कि जब मैं ऊपर गया तो वह मेरे भाइयों को मार चुका था, उसने मुझे देखकर, मुझे भी मारने की कोशिश की, मैं तभी उसे धक्का देकर भाग गया। उसने कहा कि हत्या के समय साजिद और जावेद दोनों वहां मौजूद थे। बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। आरोपी साजिद अपनी नाई की दुकान पिड़ित परिवार के घर के सामने ही लगाया करता था।
उसका घर में आना-जाना लगा रहता था। वह मंगलवार की शाम 7:30 बजे वह घर के अंदर गया और छत पर दोनों बच्चे खेल रहे थे, उन पर हमला कर दिया। भीड़ ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की। लेकिन वह भीड़ से निकलकर भाग गया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की उसने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी फायरिंग में वह मारा गया।
ये भी पढ़ें- Bihar Politics: पशुपति पारस ने दिया केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा, NDA के सीट बंटवारे से..